Download Our App

Home » दुनिया » भालू ने 3 की जान ली ग्रामीणों ने भालू को मार डाला

भालू ने 3 की जान ली ग्रामीणों ने भालू को मार डाला

सीधी /भोपाल/जयलोक। सीधी जिले में भालू के हमले में तीन ग्रामीणों की मौत हो गई। चार घायल हैं। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने भालू को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मौके पर ही मार डाला। मामला संजय टाइगर रिजर्व से लगी ग्राम पंचायत बस्तुआ की दलित बस्ती में सोमवार का है। यहां सुबह करीब 5 बजे भालू ने बब्बू यादव (80) पर हमला कर दिया। बुजुर्ग की चीख सुनकर दीनबंधु साहू (70), मनीष साहू (27) और संतोष यादव (43) बचाने दौड़े। भालू उन पर भी झपट पड़ा।
बब्बू और दीनबंधु की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल संतोष यादव, मनीष साहू, तेजबली सिंह और दो अन्य को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान संतोष ने दम तोड़ दिया। हमले में एक भैंस भी घायल हुई है। भैंस चरा रहे लोगों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। यहां भालू को घेर लिया। उसे मार डाला। घटना के बाद गांव में डर का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने की मांग की है।
मड़वास थाना प्रभारी भूपेश बैस ने कहा- वन विभाग मामले की जांच कर रहा है। ग्रामीणों से अपील की है कि वे जंगल में अकेले न जाएं। यह क्षेत्र वन्यजीवों की सक्रियता वाला है इसलिए सतर्कता बरतनी जरूरी है।

 

मोहर्रम जुलूस में बवाल, दो पुलिसकर्मी घायल ,16 पर मामला दर्ज

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » भालू ने 3 की जान ली ग्रामीणों ने भालू को मार डाला
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket