Download Our App

Home » जीवन शैली » पुलिस को धमकाते हुए हवाई फायर करने वाला पकड़ा गया, यातायात पुलिसकर्मी ने लार्डगंज थाने में दर्ज कराई एफआईआर

पुलिस को धमकाते हुए हवाई फायर करने वाला पकड़ा गया, यातायात पुलिसकर्मी ने लार्डगंज थाने में दर्ज  कराई एफआईआर

जबलपुर (जयलोक)। कल शाम सात बजे के करीब बलदेवबाग पेट्रोल पंप के समीप विवाद के दौरान बीच बचाव करने आए एक यातायात विभाग में पदस्थ सिपाही अनिल को धमकाते हुए हवाई फायर करने वाले निगरानी शुदा बदमाश गुल्लू सोनी पुलिस की पकड़ में आ गया है। उक्त आरोपी तिलवारा थाना अंतर्गत गोली चलाकर हत्या के प्रयास के मामले में पूर्व से ही फरार चला आ रहा है। इसके अलावा गढ़ा थाना अंतर्गत भी उसके खिलाफ कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। उक्त फरार बदमाश की क्राइम ब्रांच भी तलाश कर रही थी।
निगरानीशुदा बदमाश गुल्लू सोनी के संबंध में कोई भी वरिष्ठ अधिकारी उसकी गिरफ़्तारी की पुष्टि नहीं कर रहा है। लेकिन विश्वसनीय पुलिस सूत्रों के अनुसार उसे क्राइम ब्रांच के द्वारा पकड़ा जा चुका है और उसकी निशानदेही पर उसके अपराधिक कृत्यों के साथ ही घटना में उपयोग किए गए हथियार आदि की बरामदगी होने की प्रक्रिया चल रही है। सीएसपी रितेश शिव ने बताया कि यातायात पुलिसकर्मी ने इस मामले की शिकायत लार्डगंज थाने में दर्ज कराई थी।

शाम तक होगा खुलासा

पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि आदतन अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है। लेकिन उसके द्वारा इस्तेमाल किया गया अवैध हथियार और वाहन एवं उसके फरारी के दौरान छुपे रहने की जगह और उसके साथियों के संबंध में साक्ष्य और प्रमाण एकत्रित किए जा रहे हैं। यह प्रक्रिया पूरी होते ही शाम को इस पूरे मामले का विस्तृत जानकारी के साथ खुलासा कर दिया जाएगा।

बिजली के बाजारीकरण से बिजली होगी बहुत मँहगी

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जीवन शैली » पुलिस को धमकाते हुए हवाई फायर करने वाला पकड़ा गया, यातायात पुलिसकर्मी ने लार्डगंज थाने में दर्ज कराई एफआईआर
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket