
नई दिल्ली। केरल की रहने वाली भारतीय नर्स निमिषा प्रिया को यमन में अगले सप्ताह 16 जुलाई 2025 को फांसी दी जाएगी। यमन के एक नागरिक की हत्या के आरोप में वहां की अदालत ने यह फैसला सुनाया था। जिस पर पिछले साल 2024 में यमन के राष्ट्रपति ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी थी। वहीं, इस पूरे मामले पर विदेश मंत्रालय कड़ी निगरानी रखे हुए है। जि
समें वह न केवल यमन में अधिकारियों के साथ संपर्क में बना हुआ है। बल्कि निमिषा के परिवार के भी लगातार संपर्क में है। जिसका उद्देश्य उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करना है। 2018 से ही नर्स का परिवार अपनी बेटी की रिहाई के लिए संघर्ष कर रहा है। निचली अदालत (ट्रायल कोर्ट) के फैसले के खिलाफ उन्होंने यमन के सुप्रीम कोर्ट में भी अपील की थी।
लेकिन 2023 में उनकी अपील खारिज हो गई और शीर्ष अदालत ने भी निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखा। निमिषा ने वर्ष 2008 में नर्सिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद अपने गृह राज्य केरल में ही नौकरी की शुरुआत की।
Author: Jai Lok







