Download Our App

Home » दुनिया » मप्र में जंगल घूमना अब हुआ मंहगा, राज्य सरकार ने एंट्री टिकट 10 प्रतिशत बढ़ाई

मप्र में जंगल घूमना अब हुआ मंहगा, राज्य सरकार ने एंट्री टिकट 10 प्रतिशत बढ़ाई

डॉ. नवीन जोशी
भोपाल (जयलोक)। मप्र के जंगलों में अब घूमना मंहगा कर दिया गया है। आगामी 1 अक्टूबर 2025 से ये राज्य के नेशनल पार्कों एवं टाइगर रिजर्वों में भ्रमण के लिये पर्यटकों को दस प्रतिशत अधिक शुल्क देना होगा। यही नहीं विदेशी नागरिकों को भी भारतीय पर्यटकों के मुकाबले दोगुना प्रवेश शुल्क देना होगा।
नेशनल पार्कों एवं टाइगर रिजर्वों में भ्रमण के लिये वन विभाग ने एमपी ऑनलाईन को प्रवेश टिकट हेतु अधिकृत किया हुआ है तथा एमपी ऑनलाईन ने अपने सिस्टम में दस प्रतिशत बढ़ी हुई दरों को एक्न्टर कर दिया है। अब पर्यटक 1 अक्टूबर और उसके बाद की तिथियों में भ्रमण की ऑनलाईन बुकिंग करेंगे तो उन्हें दस प्रतिशत अधिक शुल्क देना होगा।
उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 22 अक्टूबर 2024 को राज्य सरकार ने मैहर जिले के मुकुन्दपुर और भोपाल के वन विहार चिडिय़ाघर तथा इंदौर के रालामंडल अभयारण्य में प्रवेश का शुल्क 5 रुपये बढ़ाने की अधिसूचना जारी की थी तथा इसी अधिसूचना में यह भी प्रावधान कर दिया था कि हर तीन साल में यह प्रवेश शुल्क बढ़ाया जायेगा। अब वर्ष इन तीनों स्थानों हेतु 2027-28 में यह वृध्दि होगी।
इसी अधिसूचना में शेष संरक्षित क्षेत्रों जिनमें नेशनल पार्क एवं टाइगर रिजर्व आते हैं, के लिये भी प्रावधान कर दिया गया था कि वर्ष 2025-26 से प्रत्येक तीन वर्ष में इनके प्रवेश शुल्कों में दस प्रतिशत की वृध्दि की जायेगी। इसी कारण से 1 अक्टूबर 2025 से नेशनल पार्कों एवं टाइगर रिजर्वों का प्रवेश शुल्क दस प्रतिशत बढ़ाया है।

 

51,000 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र बोले- बिना पर्ची, बिना खर्ची हो रही भर्ती: प्रधानमंत्री

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » मप्र में जंगल घूमना अब हुआ मंहगा, राज्य सरकार ने एंट्री टिकट 10 प्रतिशत बढ़ाई
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket