
जबलपुर (जयलोक)। विगत दिवस लेमा गार्डन के आवासों को लेकर कांगे्रस के पूर्व पार्षद ताहिर अली पर गंभीर आरोप लगे थे। पूर्व पार्षद ताहिर अली ने भी इन आरोपों को निराधार बताते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कांगे्रसजनों के साथ पहुँचकर ज्ञापन सौंपा था और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जाँच की माँग की थी। कांगे्रस के नेता जब इस मामले को लेकर एक निजी होटल में पत्रकारवार्ता कर रहे थे उसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग बड़ी संख्या में लेमा गार्डन के निवासियों जिनमें महिलाएं और वकील शामिल थे को लेकर वहां पहुँच गए थे और वहां जमकर हंगामा हुआ था। अब इस मामले में नया मोड़ आया है जब नगर निगम के अपरआयुक्त ने गोहलपुर थाना प्रभारी को पत्र लिखकर लेमा गार्डन के आवासों के आवंटन के संबंध में पूर्व पार्षद ताहिर अली की भूमिका की जाँच करने के लिए कहा है।
मोती लाल नेहरू वार्ड के पूर्व पार्षद पर पैसा लेकर लेमा गार्डन आवासों पर अवैध कब्जा कराने की शिकायतें कलेक्टर और संयुक्त आयुक्त से वहां रहने वाले लोगों ने की थी। शिकायत में कहा गया था कि पूर्व पार्षद ने 60-60 हजार रूपये लेकर लेमा गार्डन के शासकीय आवासों में अवैध रूप से कब्जा करवाया था। 26-27 मई को की गई शिकायत के बाद नगर निगम में सांसद विवेक तन्खा के प्रतिनिधि के पद से ताहिर अली ने इस्तीफा दे दिया था और यह कहा था कि पार्षद सफीक हीरा के द्वारा उसे बदनाम करने की साजिश की जा रही है।

मप्र में जंगल घूमना अब हुआ मंहगा, राज्य सरकार ने एंट्री टिकट 10 प्रतिशत बढ़ाई
Author: Jai Lok







