Download Our App

Home » जीवन शैली » नये मास्टर प्लान के लिए चेम्बर के सुझाव, आद्योगिक क्षेत्रों को रिंग रोड से जोडें़, होगा विकास

नये मास्टर प्लान के लिए चेम्बर के सुझाव, आद्योगिक क्षेत्रों को रिंग रोड से जोडें़, होगा विकास

जबलपुर (जयलोक) ।शहर के नये मास्टर प्लान के लिये डायरेक्टर नगर तथा ग्राम निवेश जबलपुर कार्यालय द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। जहां जबलपुर चेम्बर ऑफ कामर्स के पदाधिकारी उपस्थित हुये और नये मास्टर प्लान के लिये अपने सुझाव रखे। सुझाव में कहा गया की रिंग रोड से लगकर इकोनॉमिक जोन बनाया जाये।
इसी स्थान पर औद्योगिक वाणिज्यिक, कपड़ा क्लस्टर, फार्मास्युटिकल क्लस्टर, रक्षा क्लस्टर, इलेक्ट्रानिक पार्क, एग्रीकल्चर क्लस्टर, कृषि उपज मंडी, होलसेल व्यापार, आदि होगा। नये मास्टर प्लान में ट्रांसर्पोट हब को शामिल किया जाना चाहिये इससे परिवहन और लॉजिस्टिक्स में सुधार होगा। इसी स्थान पर ड्राय कन्टेनर हब बनाया जाये। इम्पोर्ट-एक्सर्पोट को प्रोत्साहन मिले जिसमें रेल्वे, बस, मेट्रो क्नेक्टिविटी शामिल हो।

इकोनॉमिक जोन

जबलपुर चेम्बर ने सुझाव दिए कि रिंग रोड से लगकर इकोनॉमिक जोन बनाया जाये। इसी स्थान पर औद्योगिक वाणिज्यिक, कपड़ा क्लस्टर, फार्मास्युटिकल क्लस्टर, रक्षा क्लस्टर, इलेक्ट्रानिक पाकज़्, एग्रीकल्चर क्लस्टर, कृषि उपज मंडी, होलसेल व्यापार, आदि होगा।

ट्रांसर्पोट हब को किया जाए शामिल

नये मास्टर प्लान में ट्रांसर्पोट हब को शामिल किया जाना चाहिये इससे परिवहन और लॉजिस्टिक्स में सुधार होगा। इसी स्थान पर ड्राय कन्टेनर हब बनाया जाये। इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट को प्रोत्साहन मिले जिसमें रेल्वे, बस, मेट्रो क्नेक्टिविटी शामिल हो। इस तरह के मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब, माल ढुलाई और आपूर्ति श्रंखला को बेहतर बनाने में मदद करेगा, शहर में उद्योग और व्यवसायों को आकर्षित करेगा।

एजुकेशन जोन बनाया जाए

मास्टर प्लान में एजुकेशन जोन बनाया जाए। एजुकेशन जोन का मतलब है एक ऐसा क्षेत्र जहाँ शिक्षा से संबंधित संस्थानों, जैसे स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय और प्रशिक्षण केन्द्र को एक साथ लाया जा सके। इससे एक ही स्थान पर शिक्षा और प्रशिक्षण का मौका मिलेगा।

हेल्थ एण्ड हॉस्पिटल जोन बनाया जाये

मास्टर प्लान में हेल्थ एवं हॉस्पिटल जोन बनाया जाना चाहिये। इससे स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और एक ही स्थान पर सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करने में मदद मिलेगी, एक समपिज़्त जोन में अस्पताल क्लीनिक, डायग्नोस्टिक सेंटर, और अन्य स्वास्थ्य सुविधाएँ एक साथ होने से लोगों को विभिन्न स्थानों पर जाने की आवश्यक्ता नही होगी। और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

औद्योगिक क्षेत्रों को रिंग रोड से जोड़ा जाये

जबलपुर में मनेरी अधारताल, उमरिया डुंगरिया, रिछाई, आदि क्षेत्रों को रिंग रोड से जोड़ा जाये ताकि औद्योगिक क्षेत्रों को यातायात में सुगमता रहे और उनका विकास हो सके। इस अवसर पर जबलपुर चेम्बर के प्रेम दुबे, कमल ग्रोवर, अजय बख्तावर, वीरेन्द्र केशरवानी, राजा सराफ, दीपक जैन, अभिषेक ध्यानी, अभिषेक ओसवाल, पंकज सेन, दीपक सेठी, राकेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

तेजी से हो रहा विकास-प्रवीण दुबे

चेम्बर के प्रेम दुबे ने कहा कि मास्टर प्लॉन को खत्म हुए चार साल का समय बीत चुका है। अब नया मास्टर प्लान बनाया जा रहा है। जिसमें सुझाव देने के लिए सभी को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि बैठक में हमने यह भी सुझाव दिए कि भले ही मास्टर प्लान 20 सालों के लिए बनाया जाता लेकिन उसका फीडबैक हर पाँच साल में लिया जाना चाहिए।

मप्र के 19 जिलों में अति भारी और 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, नदियां उफनीं, डैम ओवरफ्लो

 

 

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जीवन शैली » नये मास्टर प्लान के लिए चेम्बर के सुझाव, आद्योगिक क्षेत्रों को रिंग रोड से जोडें़, होगा विकास
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket