Download Our App

Home » Uncategorized » बरगी के जंगलों में बाघ का हल्ला, पग मार्क निकले तेंदुए के : वीडियो

बरगी के जंगलों में बाघ का हल्ला, पग मार्क निकले तेंदुए के : वीडियो

वन विभाग की टीम ने मौके पर की जाँच ट्रेस किये पैरों के निशान

सालों बाद बरगी के पारा ग्राम के पास खेतों के समीप दिखा तेंदुआ

जबलपुर (जय लोक)। बरगी वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पारा में आज सुबह कुछ ग्रामीणों ने एक व्यस्क तेंदुए को देखा और उसको बाघ समझ लिया। गांव के आसपास बाघ आ जाने की सूचना पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैली। लगातार बारिश के दौर में खेतों और आसपास की मिट्टी गीली होने के कारण व्यस्क तेंदुए के पांव के निशान स्पष्ट रूप से मिट्टी में उभरे हुए नजर आए।

जिसे देखकर अन्य ग्रामीणों ने भी इसे बाघ मान लिया और पूरे क्षेत्र में गांव में टाइगर आ जाने की खबर फैल गई। इसकी सूचना वन विभाग को भी दी गई जिसके बाद वन विभाग ने अपने संबंधित अधिकारियों को मौके पर भेजा और पूरी वस्तु स्थिति की जाँच करवाई।

बरगी वन परिक्षेत्र के डिप्टी रेंजर शिवेंद्र यादव ने जय लोक को बताया कि यह बात सच है कि मौके पर बड़े पगमार्क मिले हैं। जिन्हें वन विभाग ने अपनी प्रक्रिया के तहत ट्रेस भी किया है। लेकिन यह पैरों के निशान बाघ (टाइगर) के नहीं है। यह एक वयस्क तेंदुए के हैं।

    तीन से चार साल होगी उम्र

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पग मार्क को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि उक्त तेंदुए की उम्र 3 से 4 साल होगी और यह बड़े कद काठी का वयस्क तेंदुआ है।

इस क्षेत्र में नहीं है मूवमेंट

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बरगी वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पारा के आसपास स्थित ग्राम चौरई में इतना घना जंगल नहीं है कि यहां पर तेंदुए का विचरण हो। कई सालों से इस प्रकार की तेंदुए के विचरण की कोई भी गतिविधि संज्ञान में भी नहीं आई है। अभी यह कह पाना कठिन है कि यह तेंदुआ कहां से आया है।

https://www.instagram.com/reel/DMDOFLuRDQ4/?igsh=MXVoYTdlZDJwd2Rsdg==

 

लगा हुआ है शहपुरी का जंगल

सूत्रों का कहना है कि फिलहाल यह अनुमान लगाया जा रहा है कि शहपुरी का जंगल इस क्षेत्र से लगा हुआ है और संभवत वहां पर किसी दिशा से तेंदुए के आने और उसके बाद भटक कर ग्राम पारा की ओर आ जाने की संभावनाएं बनी हुई है।

यूट्यूब चैनल को लाइक और सब्सक्राइब अवश्य करें लें।

मप्र के 19 जिलों में अति भारी और 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, नदियां उफनीं, डैम ओवरफ्लो

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » बरगी के जंगलों में बाघ का हल्ला, पग मार्क निकले तेंदुए के : वीडियो

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!