
बोगस बिलिंग और टैक्स चोरी के आरोप में कार्यवाही
जबलपुर (जयलोक)। मध्य प्रदेश में आयकर विभाग ने आज सोमवार सुबह बड़ी कार्रवाई की है। आयकर विभाग ने प्रदेश के 3 बड़े शहरों इंदौर जबलपुर और रीवा में छापे मारे हैं । खबर है कि बोगस बिलिंग के आरोप में चार्टर्ड अकाउंटेंट और ज्वेलर्स की दुकानों पर छापे मारे गए है। भारी मात्रा में दस्तावेज और संपत्ति मिलने की सूचना सामने आ रही है,इसके साथ ही ज्वेलर्स के यहां पर भारी मात्रा में सोना मिलने की भी खबर है। हालांकि अभी पूरा खुलासा होना बाकी है।
जानकारी के अनुसार, लंबे समय से आयकर विभाग को इंदौर जबलपुर और रीवा में कई चाटर्ड अकाउंटेंट के यहां फर्जी बिलिंग की खबरें मिल रही थी और अब तथ्यात्मक सूचना मिलने के आधार पर आयकर विभाग ने सोमवार सुबह छापेमार कार्रवाई की है। इस कार्रवाई को दिल्ली आयकर विभाग की टीम ने मध्य प्रदेश आयकर विभाग की टीम के साथ संयुक्त रूप से अंजाम दिया है।
देवास और जबलपुर के ज्वेलर्स यहां भी छापे
इसके साथ ही देवास के एक ज्वेलर और जबलपुर के सोनी ज्वेलर के यहां भी आयकर विभाग का छापे पडऩे की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग को चाटर्ड अकाउंटेंट्स के यहां से फर्जी बिल्डिंग के कई दस्तावेज मिले हैं इसके साथ ही ज्वेलर्स के यहां पर भारी मात्रा में सोना मिलने की भी खबर है। इस कार्रवाई से प्रदेश के कारोबारी जगत में खलबली मच गई है। छापेमारी की खबर फैलते ही कई बड़े व्यापारिक संगठनों में बेचैनी देखी गई, हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी इनकम टैक्स विभाग ने कोई सार्वजनिक बयान जारी नहीं किया है। सूत्रों का कहना है कि इस अभियान का दायरा और भी बड़ा हो सकता है और आगामी दिनों में कुछ बड़े खुलासे संभव हैं। विभाग के अनुसार यह पूरी कार्रवाई आयकर अनुपालन में सख्ती लाने और फर्जीवाड़ा करने वालों के खिलाफ संदेश देने के उद्देश्य से की गई है।
बरगी के जंगलों में बाघ का हल्ला, पग मार्क निकले तेंदुए के : वीडियो
Author: Jai Lok







