Download Our App

Home » जबलपुर » मड़ई के विवादित स्थल के मामले ने तूल पकड़ा

मड़ई के विवादित स्थल के मामले ने तूल पकड़ा

एसडीएम को हटाया, कलेक्टर न्यायालय में चल रही मामले की सुनवाई

जबलपुर (जय लोक)। व्हीकल फैक्ट्री क्षेत्र के मड़ई के एक विवादित स्थल को लेकर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल ने जिला प्रशासन पर पक्षपात के आरोप लगाए हैं। इस भूमि विवाद का मामला जिला दंडाधिकारी के न्यायालय में विचाराधीन है और दोनों पक्ष अपने दस्तावेज अपनी जानकारी और अपने दावे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में प्रशासनिक स्तर पर कुछ अधूरे तथ्यों की जानकारी सार्वजनिक करने के इस मामले में आरोप प्रत्यारोप और वाद विवाद की स्थिति और बढ़ गई है। परिणाम स्वरुप जिला कलेक्टर दीपक सक्सेना ने प्रशासनिक कार्य दृष्टिता में और अधिक संवेदनशीलता और मजबूती के साथ कार्य करने के लिए आज एक आदेश निकालकर फेर बदल किया है।
आज 14 जुलाई को जारी आदेश में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी दीपक सक्सेना ने प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के मध्य पूर्व में जारी कार्य विभाजन आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए ऋषभ जैन संयुक्त कलेक्टर को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व और अनुविभागीय दंडाधिकारी रांझी का कार्यभार सौंपा है। वहीं आरएस मरावी प्रभारी डिप्टी कलेक्टर को कलेक्टर कार्यालय विविध प्रकोष्ठ का प्रभात सौंपा गया है।
प्रशासनिक हलके में इस बात की चर्चा सरगर्म है कि अनुविभागीय दंडाधिकारी कार्यालय से जिस प्रकार से मड़ई के विवादित स्थल के मामले को जिस संवेदनशीलता के साथ संभाला जाना था उस कार्य में कुछ नादानियाँ और लापरवाहियाँ हुई है।

 

आमर्यादित भाषा के प्रयोग की निंदा
जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर दीपक सक्सेना के खिलाफ  मड़ई मस्जिद विवाद को लेकर विरोध कर रहे हिंदू पक्ष के समर्थक संगठनों द्वारा अमर्यादित भाषा में एक संदेश व्हाट्सएप पर प्रसारित किया गया। इस भाषा की और इस प्रकार के कृत्य की बुद्धिजीवी वर्ग खुलकर निंदा कर रहा है। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर भी इस प्रकार के अमर्यादित आचरण और भाषा का विरोध दर्ज कराया है।

 

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के द्वारा यह माँग की गई है कि सभी दस्तावेजों की जाँच बारीकी से होने चाहिए। वर्तमान में यह मामला जिला दंडाधिकारी के न्यायालय में विचाराधीन है और अभी इस पर सुनवाई जारी है। वहीं न्यायालय में विचाराधीन विषय और एक पक्ष के संबंध में जारी किए गए अधिकारी द्वारा बयान के बाद इस मामले में और अधिक विरोधाभास की स्थिति उत्पन्न हुई थी। आज हुए प्रशासनिक फेरबदल के आदेश को इसी से संबंधित बताया जा रहा है।

 

पुलिस और प्रशासन सतर्क
रांझी के मड़ई क्षेत्र में एक विवादित स्थल को लेकर प्रशासनिक आदेश के खिलाफ विश्व ङ्क्षहदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की है। इस प्रदर्शन को ध्यान में रखकर जिला प्रशासन और पुलिस ने सतर्कता के बतौर सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। विवादित स्थल के आसपास पुलिस बल तैना है।

मुख्यमंत्री आज साझेदारी और निवेश के लिए करेंगे संवाद

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » मड़ई के विवादित स्थल के मामले ने तूल पकड़ा
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket