Download Our App

Home » अपराध » हत्या का ईनामी अपराधी लोडेड पिस्तौल के साथ गिरफ्तार

हत्या का ईनामी अपराधी लोडेड पिस्तौल के साथ गिरफ्तार

जबलपुर (जयलोक)। दो वर्ष पुराने हत्या के एक मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अरोपी के पास से एक लोडेड पिस्तौल भी बरामद की गई है। अब पुलिस आरोपी से पिस्तौल के संबंध में जानकारी हासिल कर रही है। आरोपी रामकिशोर पटेल ने 14 नवंबर 2021 को कुंडम थाना अंतर्गत ग्राम काराघाट में ओमप्रकाश नामक युवक की हत्या की थी। वारदात के बाद से ही आरोपी फरार था जिस पर सात हजार रूपये का ईनाम भी घोषित किया गया था। कल रात अधारताल पुलिस को सूचना मिली कि
फरार ईनामी आरोपी रामकिशोर पटेल उर्फ  बंटी गणेश चौक कटरा अधारताल में रह रहा है। जिसको घेराबंदी करते हुए पकड़ा गया। आरोपी के पास से 1 देशी पिस्टल जिसमें 4 राउडं लोड थे जप्त किए गए। उल्लेखनीय है कि पकडा गया आरोपी शातिर अपराध प्रवृत्ति का है जिसके विरूद्ध पूर्व से लूट, नकबजनी, चोरी, बलात्कार, आबकारी एक्ट के 9 अपराध पंजीबद्ध है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » हत्या का ईनामी अपराधी लोडेड पिस्तौल के साथ गिरफ्तार
error: Content is protected !!