Download Our App

Home » अपराध » हाइवे पर बिक रही अवैध शराब, हो रहा देह व्यापार!

हाइवे पर बिक रही अवैध शराब, हो रहा देह व्यापार!

ग्रामीणों ने की पुलिस से शिकायत

जबलपुर (जयलोक)। शहर के बाहर एनएच 34 में बने टपरों और कई ढाबों में अवैध व्यापार की गतिविधियाँ संचालित की जा रही है। पहले तो यहां सिर्फ अवैध शराब परोसी जाने की शिकायतें सामने आती रहीं हैं लेकिन अब देह व्यापार और अवैध तरीके से पेट्रोल डीजल विक्रय किए जाने की शिकायतें भी सामने आई हैं। इस प्रकार की शिकायत लेकर बरगी के ग्राम हुल्की रमनपुर के ग्रामीण बरगी थाने पहुँचे। जहां शिकायत करते हुए अवैध व्यापार के इस धंधे को रोकने की माँग की गई है।

 

ग्रामीणों का कहना है कि कालादेही से लेकर रमनपुर घाट तक ढाबों में संचालित हो रहे देह व्यापार की जानकारी कई बार पुलिस अधिकारियों को दी गई है लेकिन इस मामले में कोई कार्रवाही नहीं की गई। जिसके कारण यह कारोबार फल फूल रहा है। ग्राम पंचायत के सदस्यों ने इस मामले को लेकर यहां बने चाय पान के टपरों को अलग करने का नोटिस भी दिया लेकिन समय बीत जाने के बाद भी चाय पान के टपरों में चल रहे अवैध कारोबार अभी भी संचालित हो रहे हैं।

 

ग्राम हुल्की रमनपुर के ग्रामीणों का कहना है कि नेशनल हाइवे 34 पर कई ढाबे और चाय पान के टपरे संचालित किए जा रहे हैं। रात होते ही इन दुकानों में अवैध कारोबार शुरू हो जाता है। जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। पूर्व में कई बार दुकान संचालकों को हिदायत देकर अपनी अपनी दुकानें अलग करने के आदेश दिए गए लेकिन अब तक दुकानें संचालित हो रहीं हैं। जिसके बाद ग्राम पंचायत के सदस्यों द्वारा बरगी थाने में इसकी शिकायत की गई।

महिलाओं ने भी किया कब्जा
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रात होते ही हाइवे के किनारे बने ढाबों और चाय पान के टपरों में अवैध कारोबार गुलजार हो जाता है। यहां शहर के बाहर से महिलाएं बुलाकर उनसे देह व्यापार कराया जा रहा है। वहीं कुछ महिलाओं ने तो यहां अपने आशियाने भी बना लिए हैं जो रात होते ही देह व्यापार का काम करती हैं। इन महिलाओं का जब ग्रामीणों ने विरोध किया तो महिलाएं उलटा ग्रामीणों को ही झूठे मामले मे ंफंसाने की धमकी देती हैं। ये महिलाएं कहां से यहां पहुँची इसकी जानकारी किसी को नहीं है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि महिलाएं अपराधिक मामलों में भी लिप्त हो सकती हैं। जिनसे ग्रामीणों को भी खतरा है।

महिलाओं के अड्डों पर खड़े हो रहे बड़े वाहन
जिन महिलाओं ने सडक़ किनारे कब्जा कर अपने रहने का साधन बना लिया है रात होते ही इनके ठिकानों पर वाहनों की लाइन लग जाती है। जिससे सडक़ हादसे का खतरा भी बना रहता है। दूसरी और देह व्यापार से गांव का माहौल भी खराब हो रहा है।

टपरों में मिल रहा चोरी का डीजल-पेट्रोल
ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि चाय पान के टपरों में चोरी छुपे डीजल-पेट्रोल भी विक्रय किया जा रहा है। वहीं यह पेट्रोल-डीजल अवैध तरीके से एकत्रित किया गया है।

इनका कहना है
हाइवे के किनारे देह व्यापार और कई अवैध काम संचालित होने की शिकायत की गई हैं। इस बारे में जाँच कर कार्रवाही की जाएगी।
जितेन्द्र पाटकर, बरगी थाना प्रभारी

सुप्रा डायग्नोस्टिक का पंजीयन निरस्त

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » हाइवे पर बिक रही अवैध शराब, हो रहा देह व्यापार!