Download Our App

Home » राजनीति » नए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर होगा शक्ति प्रदर्शन भाजपा के नेता और कार्यकर्ता भव्य स्वागत की तैयारियों में जुटें-राकेश सिंह

नए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर होगा शक्ति प्रदर्शन भाजपा के नेता और कार्यकर्ता भव्य स्वागत की तैयारियों में जुटें-राकेश सिंह

जबलपुर (जयलोक)। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का पहली बार 19 जुलाई को नगर आगमन हो रहा है। प्रदेशाध्यक्ष के पहली बार हो रहे आगमन के मौके पर शक्ति प्रदर्शन भी होगा। भाजपा के दिग्गज नेता, सांसद, विधायक तथा पदाधिकारीगण अपने समर्थकों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में जुटाकर अपनी ताकत भी प्रदेशध्यक्ष के आगमन पर दिखाएंगे। प्रदेशाध्यक्ष के आगमन को लेकर तैयारियाँ भी शुरू हो चुकी हैं। कल भाजपा के संभागीय कार्यालय में प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह की उपस्थिति में एक बड़ी बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में श्री राकेश सिंह ने प्रदेशाध्यक्ष के पहली बार हो रहे नगर आगमन पर उनका ऐतिहासिक और भव्य स्वागत करने का आव्हान भी किया है।
प्रदेशाध्यक्ष श्री खंडेलवाल ने यह ऐलान किया है कि वे शीघ्र ही संभागीय स्तर पर अपने दौरे करेंगे। इसी घोषणा के अनुरूप वे जबलपुर संभाग के दौरे पर आ रहे हैं। भाजपा के संभागीय कार्यालय में हुई बैठक प्रदेशाध्यक्ष के आगमन के कार्यक्रम की रूपरेखा भी तैयार हो गई है। प्रदेशाध्यक्ष के जिले में प्रवेश के बाद मार्ग पर उनका स्वागत भाजपा के नेता और कार्यकर्ता करेंगे इसके बाद मानस भवन राइट टाउन में प्रदेश अध्यक्ष कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

इसलिए होगा शक्ति प्रदर्शन

भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष के आगमन पर भाजपा के स्थानीय नेता शक्ति प्रदर्शन इसलिए भी करेंगे क्योंकि अभी नए प्रदेशाध्यक्ष अपनी नई कार्यकारिणी का गठन करेंगे। इस कार्यकारिणी में प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष, महामंत्री और मंत्री भी नियुक्त होंगे। इन नियुक्तियों के लिए जबलपुर के भाजपा के नेतागण भी अपनी दावेदारी कर रहे हैं। इसी तरह प्राधिकरणों तथा निगम और मंडलों में भी राजनैतिक नियुक्तियां होना हैं। इन नियुक्तियों में भी जबलपुर के नेता अपनी किस्मत आजमाएंगे।

राकेश सिंह ने किया आव्हन

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने संभागीय कार्यालय में भाजपा की बैठक में नए प्रदेश अध्यक्ष के नगर आगमन को लेकर कहा कि संगठन के अध्यक्ष को हम परिवार का मुखिया मानते है, ऐसे प्रदेश संगठन के मुखिया मप्र भाजपा के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम शहर आगमन 19 जुलाई को होने जा रहा है, और भाजपा परिवार के सदस्य होने के नाते हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि उनके आगमन पर भव्य और ऐतिहासिक स्वागत हो।
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है और प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए खुशी और गौरव का पल होता है जब हमारे प्रदेश अध्यक्ष का प्रथम आगमन अपने जिले में होता है। यह प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए उत्साह और उल्लास का अवसर होता है कि हम अपने अध्यक्ष का स्वागत करे और इसके लिए हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है कि उनके आगमन पर अभूतपूर्व कार्यक्रम होना चाहिए। श्री सिंह ने कहा वर्षा ऋतु है बारिश की संभावना भी होती है पर चुनौती तो यही है कि बारिश हो या तूफान आए पर हमारा कार्यक्रम सफल हो। यह कार्यकर्ताओं की परीक्षा का समय होता है और हमारे कार्यकर्ता हर चुनौती को अवसर के रूप में लेकर उसे पूरा करते है ऐसा हम सभी का विश्वास है।
बैठक को सांसद आशीष दुबे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, नीरज सिंह ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर अभय सिंह, कैलाश साहू, जय सचदेवा, रोहित जैन, अंजु भार्गव, तृष्णा चटर्जी, रंजीत पटेल, प्रणीत वर्मा आदि उपस्थित रहे।

मोदी कैबिनेट में फेरबदल की अटकलें शुरु, नए भाजपा अध्यक्ष पर सस्पेंस बरकरार?

 

 

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » नए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर होगा शक्ति प्रदर्शन भाजपा के नेता और कार्यकर्ता भव्य स्वागत की तैयारियों में जुटें-राकेश सिंह