Download Our App

Home » अपराध » तुर्की से सरताज को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू हुई, जबलपुर पुलिस के प्रतिवेदन को भारत सरकार की अनुमति, विदेश मंत्रालय ने शुरू किया कार्य एसपी संपत उपाध्याय स्वयं कर रहे समीक्षा

तुर्की से सरताज को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू हुई, जबलपुर पुलिस के प्रतिवेदन को भारत सरकार की अनुमति, विदेश मंत्रालय ने शुरू किया कार्य एसपी संपत उपाध्याय स्वयं कर रहे समीक्षा

परितोष वर्मा
जबलपुर (जयलोक)। पुलिस रिकॉर्ड में हिस्ट्रीशीटर के रूप में दर्ज अब्दुल रज्जाक उसके भाइयों और बेटों के खिलाफ  पुलिस का शिकंजा दिनों दिन कसता जा रहा है। जबलपुर पुलिस के 2 दशकों के कार्यकाल में इस प्रकार की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रत्यार्पण संधि के अंतर्गत किसी फरार आरोपी का प्रत्यार्पण करवाने की कार्यवाही पहली बार हो रही है।
अब्दुल रज्जाक परिवार के फरार हुए सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए तत्कालीन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा के कार्यकाल के दौरान पहली बार जबलपुर पुलिस के रोजनामचे से से निकलकर कार्यवाही का स्तर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचा था। उस दौरान अब्दुल रजाक के पुत्र सरताज और अंतर्राष्ट्रीय सटोरिया के रूप में पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज सतीश सनपाल के खिलाफ  व्हाइट कॉर्नर और रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने की कार्यवाही हुई थी। जिले के पुलिस कप्तान बदलते हैं तो प्राथमिकताएं बदल जाती हैं। इसी क्रम में फिर इस अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचलित हुई कार्यवाही का आगे क्या हुआ इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया।
संपत उपाध्याय के कार्यकाल में उल्लेखित रूप से दर्ज होगी कार्यवाही
वर्तमान पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने मध्य प्रदेश सरकार से कार्यवाही की हरी झंडी प्राप्त करते ही इस पूरे मामले पर पूर्ण गंभीरता के साथ प्रक्रियाओं की समीक्षा स्वयं करने का निर्णय लिया। शायद यह जबलपुर पुलिस के इतिहास की पहली कार्रवाई होने जा रही है जब किसी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अन्य देश से प्रत्यार्पण संधि के अंतर्गत जबलपुर पुलिस फरार आरोपी को वापस देश फिर मध्य प्रदेश और फिर जबलपुर लाने का कदम बढ़ा चुकी है।

विदेश मंत्रालय करेगा आगे की कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के द्वारा जबलपुर पुलिस की ओर से इस पूरे प्रकरण में फरार सरताज को जबलपुर लाने के लिए आवेदन और प्रस्ताव बनाकर भारत सरकार को प्रेषित किया था। तुर्की देश से भारत की प्रत्यार्पण संधि है जिसकी अपनी शर्तें हैं। इसी आधार पर भारत सरकार ने फरार आरोपी को वापस लाने की प्रक्रिया करने का जिम्मा विदेश मंत्रालय को सौंपा है आगे की प्रक्रिया विदेश मंत्रालय द्वारा की जाएगी।

2 फरार ,1 की रिमाइंड बढ़ी, 3 गए जेल

ओमती थाना पुलिस ने पेंच टाइगर रिजर्व के पास ओलिव रिसॉर्ट में दबिश देकर गैंग के चार को गिरफ्तार किया। वहीं मौके से अब्बास और एक अन्य आरोपी फरार हो गए थे। गिरफ्तार आरोपियों में सरफराज, भाई महमूद, भतीजा अजहर और गुर्गा मोहम्मद सज्जाद शामिल हैं। जिनमें से तीन को जेल भेज दिया गया।

 

मोदी कैबिनेट में फेरबदल की अटकलें शुरु, नए भाजपा अध्यक्ष पर सस्पेंस बरकरार?

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » तुर्की से सरताज को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू हुई, जबलपुर पुलिस के प्रतिवेदन को भारत सरकार की अनुमति, विदेश मंत्रालय ने शुरू किया कार्य एसपी संपत उपाध्याय स्वयं कर रहे समीक्षा