Download Our App

Home » राजनीति » प्रदेश भाजपा अध्यक्ष खोलेंगे नियुक्तियों का पिटारा, एल्डरमैन, नोटरी, सरकारी वकील, कॉलेजों में जनभागीदारी की नियुक्तियाँ भी होंगी

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष खोलेंगे नियुक्तियों का पिटारा, एल्डरमैन, नोटरी, सरकारी वकील, कॉलेजों में जनभागीदारी की नियुक्तियाँ भी होंगी

जबलपुर (जयलोक)। भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल बहुत शीघ्र ही नियुक्तियों का पिटारा खोलने जा रहे हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने भाजपा की जिला कार्यकारिणी के गठन के लिए 25 जुलाई आखिरी तारीख तय कर दी है। भाजपा के जिला अध्यक्षों को 25 जुलाई तक हर हाल में कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और सदस्यों के नाम भोपाल भेजने के निर्देश प्रदेशाध्यक्ष द्वारा दिए गए हैं। प्रदेशाध्यक्ष इन नामों के मिलने के बाद संभागवार बैठकें करेंंगे। इन बैठकों में जिला कार्यकारिणी के सदस्यों के नामों को अंतिम रूप दिया जाएगा। वहीं जिलाध्यक्षों को बचे हुए मंडल अध्यक्षों और मंडल की कार्यकारिणी गठन की प्रक्रिया एक सप्ताह में पूरे करने के निर्देश भी प्रदेश अध्यक्षा ने दिए हैं।

एल्डर मैनों की नियुक्तियाँ

प्रदेश में नगर निगमों, नगर पालिकाओं तथा नगर पंचायतों के चुनाव हुए तीन वर्ष पूरे हा गए हैं। लेकिन तीन वष के बाद भी भाजपा े प्रदेश संगठन ने इन नगरीय निकायों में एल्डरमैनों की नियुक्ति के लिए कोई रूचि नहीं ली। लेकिन अब नए प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने 25 जुलाई तक भाजपा के जिलाअध्यक्षों से एल्डर मैनों के नामों की सूची माँगी है। वैसे अभी नगरीय निकायों का कार्यकाल मात्र दो वर्ष का बचा है। इस अवधि में ही नए एल्डरमैन काम कर पाएंगे।

सरकारी वकील और नोटरी

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष न्यायालयों में भाजपा समर्थक वकीलों की सरकारी वकील के रूप में नियुक्तियाँ करवाएंगे। इसी तरह भाजपा समर्थक वकीलों को नोटरी भी नियुक्त किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने सरकारी वकीलों और नोटरी की नियुक्ति के लिए भी नामों की सूची जिलाअध्यक्षों से 25 जुलाई तक माँगी है। इसके साथ ही महाविद्यालयों में भी जनभागीदारी समितियों के सदस्यों की नियुक्तियाँ होना हैं इन नियुक्तियों के लिए भी प्रदेशाध्यक्ष ने जिला अध्यक्षों से 25 जुलाई तक नाम माँगे हैं।

निगमों और मंडलों में नियुक्तियाँ

प्रदेश सरकार के निगमों और मंडलों में भी अध्यक्षों तथा अन्य पदाधिकारियों की नियुक्तियाँ होना हैं। इन नियुक्तियों में कुछ लोगों को जहां कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त होता है वहीं कुछ को राज्यमंत्री का दर्जा दिया जाता है। अब नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भाजपा के ऐसे वरिष्ठ नेता जो विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनने से रह गए हैं ऐसे नेताओं को अब निगम मंडलों में राजनैतिक निुयक्तियाँ भी प्रदेश अध्यक्ष की सिफारिश पर मिलेंगी।

मोदी कैबिनेट में फेरबदल की अटकलें शुरु, नए भाजपा अध्यक्ष पर सस्पेंस बरकरार?

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » प्रदेश भाजपा अध्यक्ष खोलेंगे नियुक्तियों का पिटारा, एल्डरमैन, नोटरी, सरकारी वकील, कॉलेजों में जनभागीदारी की नियुक्तियाँ भी होंगी
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket