
जबलपुर (जयलोक)।प्रदेश में नायब तहसीलदारों की कोर्ट को तहसीलदार कोर्ट में मर्ज किए जाने को लेकर नायब तहसीलदारों में नाराजगी देखी जा रही है। जिसके विरोध में नायब तहसीलदारों ने 21 जुलाई से काम बंद हड़ताल की चेतावनी भी दी है। इसी कड़ी में आज सभी जिलों के नायब तहसीलदारों ने इस संबंध में कलेक्टर को एक ज्ञापन भी सौंपा। जिसमें नायब तहसीलदारों को उम्मीद है कि प्रशासन उनकी माँग पर एक दो दिनों में विचार करेगा अगर ऐसा नहीं हुआ तो 21 जुलाई से वे काम बंद कर देंगे। प्रदेश में पाँच सौ से ज्यादा नायब तहसीलदार कोर्ट हैं। एक अगस्त से इन कोर्ट को तहसीलदार कोर्ट में मर्ज किया जाएगा। इस विषय पर शासन का तर्क है कि इस व्यवस्था के बाद नायाब तहसीलदारों को फील्ड में चल रहे कामों की निगरानी, लॉ एंड ऑर्डर, वीआईपी मूवमेंट की ड्यूटी सहित अन्य जरूरी कामों की जिम्मेदारी दी जाएगी। जिसके विरोध में नायाब तहसीलदार मनीष जैन का कहना है कि आज सभी जिलों के कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें बताया गया कि यह विभाजन बिना किसी अध्ययन, बिना किसी समिति की सिफारिश, बिना किसी ठोस और तार्किक कारणों से लिया गया है। नायाब तहसीलदारों ने सौंपे गए ज्ञापन में कहा कि कोई निर्णय नहीं लिया गया तो 21 जुलाई से काम बंद किया जाएगा।

बिहार में 125 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी, चुनाव से पहले सीएम नीतीश का ऐलान
Author: Jai Lok







