Download Our App

Home » अपराध » एआरटीओ संतोष पाल की हरकतों से शर्मिंदा हुए आरटीओ

एआरटीओ संतोष पाल की हरकतों से शर्मिंदा हुए आरटीओ

जबलपुर (जयलोक)। जबलपुर में पदस्थ रहे एआरटीओ संतोष पाल का विवादों से पुराना नाता है, विवादों के चलते उन्हें जबलपुर से हटाया गया था, उसके बाद उन्हें उमरिया में पदस्थ किया गया था, हाल ही में वे कटनी का चार्ज लेकर काम कर रहे हैं। लेकिन यहां भी उनकी मनमानी खत्म नहीं हुई। आलम यह हुआ कि अपने पद की धौंस दिखाते हुए एआरटीओ संतोष पाल ने एक ट्रक चालक को थप्पड़ मार दिया लेकिन उनकी इस हरकत से आरटीओ को शर्मिंदा होना पड़ा और माफी मांगनी पड़ी। उन्होंने जबलपुर कटनी के बीच गुलाबरा में वाहन चेकिंग के दौरान एक ट्रक चालक प्रदीप रजक को थप्पड़ मार दिया। इस घटना से गुस्साए ड्रायवरों ने सडक़ पर वाहनों को खड़ा कर जाम कर दिया। जाम के दौरान चालकों ने प्रदर्शन करते हुए विरोध जताया, जिससे 15 किलोमीटर तक वाहनों की लम्बी लाइन लग गई थी। ट्रक चालक प्रदीप रजक ने आरोप लगाते हुए कहा कि एआरटीओ ने सभी वैध दस्तावेज देखने के बाद भी उससे एंट्री शुल्का मांगा, जब उसने देने से मना किया तो उसे थप्पड़ मार दिया।

शहर में भी चल रही वसूली

इसी तरह की वसूली शहर के हाइवे पर भी चल रही है जिससे वाहन चालक खासतौर पर ट्रक चालक परेशान हैं। आएदिन होने वाले विवादों के बाद भी यहां कोई भी जिम्मेदार अधिकारी इस अवैध वसूली को रोकने की पहल नहीं कर रहा है।

 

बिहार में 125 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी, चुनाव से पहले सीएम नीतीश का ऐलान

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » एआरटीओ संतोष पाल की हरकतों से शर्मिंदा हुए आरटीओ

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!