Download Our App

Home » अपराध » डॉक्टर घोष से हेल्थ चैकअप कैंप का झांसा देकर सवा लाख की ठगी

डॉक्टर घोष से हेल्थ चैकअप कैंप का झांसा देकर सवा लाख की ठगी

जबलपुर (जयलोक)। शहर के एक डॉक्टर के साथ शातिर ठग ने सवा लाख रूपये की ठगी की। जालसाज ने हेल्थ चैकअप कैंप के नाम पर डॉक्टर को फोन किया और लिंक भेजकर खाते से सवा लाख रूपये की रकम उड़ा दी।

 

डॉक्टर का नाम अनूप कुमार घोष बताया जा रहा है। जिनसे ठगबाज ने शिविर लगाने का बहाना बनाकर अपनी बातों के जाल में फंसाया था।

 

रांझी पुलिस का कहना है कि ठग का फोन आया और कहा कि वह एनसीसी से बोल रहा है। एनसीसी के छात्रों के  लिए मेडिकल शिविर आयोजित करना है। होम्योपैथी की प्रेक्टिस करने वाले डॉक्टर अनूप ने इसमें हामी भर दी जिसके बाद ठग ने डॉक्टर के मोबाईल पर एक लिंक भेजा। लिंक पर क्लिक करते ही डॉक्टर के खाते से सवा लाख रूपये की रकम ठग के खाते में ट्रांसफर हो गई। खाते से रकम आहरित होते ही डॉक्टर ने उक्त मोबाइल नंबर पर कॉल किया, तो वह स्विच ऑफ मिला। ठगबाज के मोबाइल पर उसके नाम सतीश कुमार के साथ इंडियन आर्मी लिखा हुआ है। डॉक्टर की शिकायत पर रांझी पुलिस धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।

मानसून सत्र में सरकार को घेरने के लिए विपक्ष एकजुट

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » डॉक्टर घोष से हेल्थ चैकअप कैंप का झांसा देकर सवा लाख की ठगी

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!