Download Our App

Home » राजनीति » नर्मदा जयंती पर नहीं होंगे वीआईपी दर्शन … मंत्री राकेश सिंह बोले- हम सब खुद पैदल करने जाएंगे नर्मदा दर्शन

नर्मदा जयंती पर नहीं होंगे वीआईपी दर्शन … मंत्री राकेश सिंह बोले- हम सब खुद पैदल करने जाएंगे नर्मदा दर्शन

जबलपुर (जयलोक)
नर्मदा जयंती के लिए नर्मदा तटों पर तैयारियाँ तेज कर दी गई हैं। 16 फरवरी नर्मदा जयंती के दिन तटों पर उमडऩे वाली भीड़ को देखते हुए वीआईपी दर्शन करने पर पाबंदी लगा दी गई है। इस बात के आदेश लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह और महापौर जगत बहादुर ङ्क्षसह ने दिए हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि जहाँ तक वाहनों के जाने की अनुमति है सिर्फ वहीं तक वाहन जा सकेंगे। इसके बाद सभी को पैदल माँ नर्मदा के तट तक जाना होगा।  उन्होंने शनिवार को गौरीघाट का निरीक्षण किया और नर्मदा जयंती को लेकर की जा रही तैयारियों की जानकारी ली। इस दौरान निगम अध्यक्ष रिंकु विज, कलेक्टर दीपक सक्सेना और नगर निगम कमिशनर प्रीति यादव भी मौजूद रहीं। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था से लकर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई परेशनी ना हो इस पर ध्यान दिया गया।  निरीक्षण के दौरान मंत्री राकेश सिंह और महापौर जगत बहादुर ङ्क्षसह अन्नू ने साफ तौर पर कहा कि नर्मदा जयंती पर वीआइपी दर्शन नहीं किए जाएंगे। जिसे भी माँ नर्मदा के दर्शन करने हैं वे पैदल नर्मदा तट तक पहुँचेंगे। इस दौरान वाहनों की पार्किंग स्थल तक ही वाहनों को आने की अनुमति दी गई है। श्री सिंह और महापौर अन्नू ने कहा कि नर्मदा जयंती के दिन वे खुद नर्मदा तट तक माँ नर्मदा के दर्शन करने पैदल जाएंगे।
क्षेत्रीय लोगों से भी की चर्चा
नर्मदा जयंती को लेकर होने वाली समस्याओं को लेकर मंत्री श्री सिंह और महापौर अन्नू ने क्षेत्रीय लोगों से भी चर्चाएं की और इस संबंध में लोगों के सुझाव भी लिए। इस दौरान यह भी कहा गया कि वीआईपी द्वारा माँ नर्मदा के दर्शन के लिए वाहनों के सहारे पहुँचा जाता है। जिससे काफी परेशानी होती है। जिसे देखते हुए वीआईपी दर्शन के लिए पाबंदी लगा दी गई है।
हजारों लोगों की लगती है भीड़
नर्मदा जयंती के मौके पर हर वर्ष नर्मदा तटों पर हजारों लोगों की भीड़ लगती है। जिसको देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था से लेकर वाहनों के पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है।
निरीक्षण के दौरान कहा गया है कि वाहन वहीं तक जा सकेंगे जहां तक जाने की अनुमति होगी। इसके बाद सभी को पैदल ही माँ नर्मदा के तट तक जाना होगा। लोक निर्माण मंत्री ने नर्मदा जयंती के मौके पर गौरीघाट के सभी तटों में सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम करने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही गोताखोर और मोटर वोट की तैनाती करने के भी आदेश दिए। लोगों से मिले सुझाव के बाद घाटों के आसपास भंडारे आयोजित नहीं किए जा सकेंगे।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » नर्मदा जयंती पर नहीं होंगे वीआईपी दर्शन … मंत्री राकेश सिंह बोले- हम सब खुद पैदल करने जाएंगे नर्मदा दर्शन

Top Headlines

किटी पार्टी के नाम पर जालसाज पति-पत्नी ने लगाया 25 लाख का चूना, बिल्डर है आरोपी, दो दर्जन महिलाएँ बनीं लालच का शिकार

जबलपुर (जय लोक)। संजीवनी नगर थाना अंतर्गत एक पति पत्नी ने मिलकर दो दर्जन से अधिक महिलाओं को लाखों रूपये

अधिवक्ता संघ चुनाव : फिर मनाना पड़ेंगे जन्मदिन फिर उठाना पड़ेगा 3 दिन पार्टी का खर्च दुबारा चुनाव से प्रत्याशी वकीलों पर बढ़ गया आर्थिक बोझ, अंदुरुनी खींचतान चरम पर एक प्रत्याशी के खिलाफ तीन प्रत्याशियों की बनी लॉबी

Live Cricket