Download Our App

Home » दुनिया » भोपाल के टीआई रूपेश दुबे ने पत्नी से विवाद के बाद खाया जहर

भोपाल के टीआई रूपेश दुबे ने पत्नी से विवाद के बाद खाया जहर

भोपाल (जयलोक)। राजधानी भोपाल में निशातपुरा थाना प्रभारी रूपेश दुबे ने देर रात पारिवारिक विवाद के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना के बाद उन्हें गंभीर हालत में भोपाल के नेशनल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वे आईसीयू में हैं। जानकारी के अनुसार, दुबे का पत्नी से फोन पर विवाद हुआ था, जिसके बाद उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया। रूपेश दुबे वर्तमान में निशातपुरा थाने के प्रभारी हैं और थाने के पास ही एक किराये के कमरे में रहते हैं, जबकि उनकी पत्नी और बच्चे कोलार स्थित उनके निजी मकान में रहते हैं। पत्नी से फोन पर विवाद के बाद दुबे ने घर न आने की बात कही, जिसके बाद उन्होंने जहर खा लिया। पत्नी को जब इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने तुरंत थाने के स्टाफ को सूचना दी और थाने की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्रा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी देर रात अस्पताल पहुंचे और टीआई दुबे की हालत पर नजर बनाए हुए हैं। शहर के कई थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली। दुबे के कई बैचमेट्स भोपाल के विभिन्न थानों में पदस्थ हैं, जिनमें टीआई मनीषराज सिंह भदौरिया और सुधीर अरजरिया शामिल हैं।
पारिवारिक विवाद बना आत्मघाती कदम की वजह
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, टीआई दुबे और उनकी पत्नी के बीच पिछले कुछ महीनों से मतभेद चल रहे थे। पारिवारिक कलह के चलते ही वे थाने के पास अलग किराए के कमरे में रह रहे थे। पहले भी दोनों के बीच विवाद की खबरें सामने आ चुकी हैं, हालांकि तब अधिकारियों की मध्यस्थता से मामला शांत हो गया था। विवाद के दौरान दुबे ने जहर खाकर आत्महत्या करने की धमकी दी और जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया। इसके बाद उनकी पत्नी कोलार से बच्चों के साथ निशातपुरा पहुंचीं और तत्काल अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई। फिलहाल पुलिस अधिकारी उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और वरिष्ठ चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मामले की गंभीरता को देखते हुए पारिवारिक कारणों की भी गहराई से जांच कर रहे हैं।

 

प्रदेशाध्यक्ष के स्वागत को ऐतिहासिक बनाने क्रेन और जेसीबी मशीनों से हुआ स्वागत

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » भोपाल के टीआई रूपेश दुबे ने पत्नी से विवाद के बाद खाया जहर