Download Our App

Home » अपराध » संभागीय उपायुक्त सर्वटे के जबलपुर-भोपाल के ठिकानों पर छापा, आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिलने पर ईओडब्ल्यू ने की छापामारी

संभागीय उपायुक्त सर्वटे के जबलपुर-भोपाल के ठिकानों पर छापा, आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिलने पर ईओडब्ल्यू ने की छापामारी

जबलपुर (जयलोक) । आदिम जाति कल्याण विभाग के डिप्टी कमिश्नर जगदीश सर्वटे के जबलपुर एवं भोपाल स्थित घर पर आज सुबह ईओडब्ल्यू की टीम ने छापेमार कार्रवाही की है। यह कार्रवाही आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिलने पर की गई है। सुबह हुई कार्रवाही दोपहर बाद तक जारी रही।  ईओडब्ल्यू की टीम ने संभागीय उपायुक्त जगदीश सर्वटे के शंकर शाह नगर स्थित शासकीय आवास एवं अधारताल स्थित निजी आवास में छापा मारा। श्री सर्वटे पर आरोप है कि उन्होंने कई अचल संपत्तियाँ क्रय की हैं। जिसके दस्तेवेज ईओडब्ल्यू की टीम तलाश रही है। वहीं बैंक खाता, नगदी और आभूषण की भी जाँच की जा रही है। टीम फिलहाल शासकीय और निजी आवास में मिले दस्तावेजों की जाँच कर रही है। जाँच के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि जगदीश सर्वटे पर लगाए गए आरोप सही हैं या गलत। डिप्टी कमिश्नर जगदीश सर्वटे वर्तमान में सागर जिले के प्रभार पर हैं। हाल ही में 15 दिनों पूर्व तक वे जबलपुर आदिम जाति कल्याण विभाग में संभागीय उपायुक्त के पद पर रहे हैं। टीम को यह जानकारी मिली थी कि श्री सर्वटे का एक मकान शहर के अधारताल और दूसरा मकान भोपाल में हैं। दोनों ही जगहों पर टीम ने एक साथ कार्रवाही की है।

रेल किसकी है सरकार की या गुंडे रुपी अवैध वेंडरों की?रेल मंत्री से शिकायत करने  पर यात्री को पीटने की वेंडरों को कैसे मिली छूट

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » संभागीय उपायुक्त सर्वटे के जबलपुर-भोपाल के ठिकानों पर छापा, आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिलने पर ईओडब्ल्यू ने की छापामारी

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!