Download Our App

Home » दुनिया » ग्राम पंचायतों में ईवीएम से चुनाव करवाने की तैयारी

ग्राम पंचायतों में ईवीएम से चुनाव करवाने की तैयारी

भोपाल (जयलोक) । राज्य निर्वाचन आयोग ने इस बार सभी ग्राम पंचायतों में सरपंच के चुनाव ईवीएम से करवाने की तैयारी शुरू की है। साथ ही कुछ ग्राम पंचायतों, जनपद और जिला पंचायत सदस्यों के लिए पेपरलेस मतदान होगा। यानी मतदाता सूची, मतदाताओं के हस्ताक्षर से लेकर सब कुछ डिजिटल रहेगा। इस तकनीक में ईवीएम से मतदान करते ही नियंत्रण केंद्र में जानकारी अपडेट हो जाएगी। मतदाता सूची भी डिजिटल रहेगी।
इसके पहले वर्ष 2022 में तीन चरणों में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कुछ ग्राम पंचायतों में ईवीएम से तो कुछ में मतपत्र से मतदान कराया गया था। इस बार सभी ग्राम पंचायतों में सरपंच के चुनाव ईवीएम से कराने की तैयारी अभी से राज्य निर्वायन आयोग ने प्रारंभ कर दी है। ग्राम पंचायतों के पंचों के चुनाव मतपत्र से कराए जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि आवश्यकता होने पर हम दूसरे राज्यों से ईवीएम लेंगे। सभी पंचायतों में चुनाव ईवीएम से होने से मतदान में विवाद, मत रद होने और गड़बड़ी के आरोप वाली शिकायतें कम होंगी। साथ ही मतगणना जल्दी हो सकेगी।
प्रदेश में 23 हजार ग्राम पंचायत में होना है चुनाव
बता दें, प्रदेश में लगभग 23 हजार ग्राम पंचायत, जनपद और जिला पंचायतों में वर्ष 2027 में चुनाव प्रस्तावित हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने अभी से तैयारी प्रारंभ कर दी है। इसके अतिरिक्त पेपरलेस मतदान का प्रयोग भी अलग-अलग चुनाव में किया गया है। सागर और दमोह की 16 ग्राम पंचायतों में मंगलवार को हुए उप चुनाव में इंटीग्रेटेड पोलिंग बूथ मैनेजमेंट सिस्टम से पेपरलेस मतदान कराया गया। आयोग में लगी स्क्रीन में प्रत्येक मत को संकेत रूप में लाइव दिखाया गया। इससे अब यह हर पल यह पता करना आसान रहेगा कि कितना मतदान हुआ है।

 

28 जुलाई से शुरू होगा म.प्र. विधानसभा का मानसून सत्र

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » ग्राम पंचायतों में ईवीएम से चुनाव करवाने की तैयारी