Download Our App

Home » अपराध » प्रमुख सचिव ने राजस्व रिकार्ड रूम और गोरखपुर तहसील का किया निरीक्षण, अधिकारियों से की चर्चा, कार्यों का लिया फीडबैक

प्रमुख सचिव ने राजस्व रिकार्ड रूम और गोरखपुर तहसील का किया निरीक्षण, अधिकारियों से की चर्चा, कार्यों का लिया फीडबैक

जबलपुर (जयलोक)। कलेक्टर रिकार्ड रूम और गोरखपुर तहसील कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी आज अलर्ट मोड पर रहे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों कर्मचारियों से काम को लेकर चर्चा भी की। उन्होंने गोरखपुर तहसील कार्यालय में पूर्णकालिक राजस्व न्यायालयीन व्यवस्था का भी फीडबैक लिया।
इस बात की सूचना पूर्व में ही अधिकारियों कर्मचारियों को दी जा चुकी थी। जिसके बाद आज सभी अधिकारी कर्मचारी तय समय पर कार्यालय पहुँचे और नियमित कार्य करते हुए देखे गए। मध्यप्रदेश शासन के प्रमुख सचिव राजस्व विवेक पोरवाल कलेक्टर कार्यालय स्थित आधुनिक रिकार्ड रूम लायबे्ररी और गोरखपुर तहसील के न्यायालयीन कार्य व्यवस्था का निरीक्षण करने शहर पहुँचे हैं। सबसे पहले उन्होंने कलेक्टर कार्यालय स्थित आधुनिक रिकार्ड रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान रिकार्ड रूम में जिस तरह से व्यवस्थाएं की गईं हैं उसकी सराहना की। इसके पश्चात कलेक्टर के अन्य विभागों में भी श्री पोरवाल पहुँचे।
इसके बाद गोरखपुर तहसील कार्यालय पहुँचे जहां पूर्णकालिक राजस्व न्यायालीन व्यवस्था देखी। इस दौरान उन्होने यहां कलेक्टर दीपक सक्सेना सहित अपर कलेक्टर्स और एसडीएम व तहसीलदारों से भी चर्चा की। उन्होंने राजस्व सम्बंधी व्यवस्था और न्यायालयीन कामकाज में कसावट लाने के निर्देश भी दिए। श्री पोरवाल पूर्व में जबलपुर के कलेक्टर भी रह चुके हैं। उन्होंने निरीक्षण के दौरान पूराने अधिकारियों कर्मचारियों से मुलाकात भी की। उन्होंने कामकाज में होने वाली परेशानियों को भी जाना और उन्हें दूर करने के लिए अधिकारियों को आदेशित किया।

2 कलेक्टर की शिकायतों पर निपट गए भ्रष्टाचारी डिप्टी कमिश्नर

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » प्रमुख सचिव ने राजस्व रिकार्ड रूम और गोरखपुर तहसील का किया निरीक्षण, अधिकारियों से की चर्चा, कार्यों का लिया फीडबैक