Download Our App

Home » Uncategorized » 2 करोड़ की लागत से हनुमानताल तालाब में कराये जा रहे हैं सौन्दर्यीकरण के कार्य, निगम प्रशासन का दावा अभी तक ठेकेदार को मात्र 12 लाख 56 हजार रूपये का भुगतान हुआ, भ्रष्टाचार जैसी कोई बात नहीं

2 करोड़ की लागत से हनुमानताल तालाब में कराये जा रहे हैं सौन्दर्यीकरण के कार्य, निगम प्रशासन का दावा अभी तक ठेकेदार को मात्र 12 लाख 56 हजार रूपये का भुगतान हुआ, भ्रष्टाचार जैसी कोई बात नहीं

जबलपुर (जयलोक) । हनुमानताल के विकास कार्यों को लेकर कल कांग्रेस के नेताओं द्वारा ईओडब्लू से भ्रष्टाचार संबंधित शिकायत की गई थी। नगर निगम प्रशासन ने इस शिकायत को निराधार बताते हुए अपना पक्ष जारी किया है और जानकारी दी है कि नगर निगम द्वारा शहर में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू एवं निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव के निर्देशानुसार बड़े पैमाने पर आम नागरिकों की आवश्यकताओं एवं उन्हें प्रदत्त की जाने वाली बुनियादी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अधोसंरचना एवं विकास के कार्य लगातार कराये जा रहे हैं।

निगम प्रशासन द्वारा शहर की वायुगुणवत्ता में सुधार लाने, स्वच्छ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य करने के साथ-साथ स्वच्छता के क्षेत्रों में भी उल्लेखनीय कार्य कराये जा रहे हैं जिससे आम नागरिकों को स्वच्छ वायु और स्वच्छ सिटी में रहने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है।
इसी कड़ी में जल संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में ताल-तलैयों को भी संरक्षित करने तथा उन्हें पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का कार्य कराया जा रहा है। उन्हीं कार्यों में हनुमानताल तालाब भी शामिल है।

इस संबंध में नगर निगम ने बताया कि लगभग 2 करोड़ रूपये की लागत से हनुमान तालाब में ऐतिहासिक रूप से सौन्दर्यीकरण के कार्य कराये जा रहे हैं जिसमें 15वॉं वित्त आयोग और अमृत योजना के अंतर्गत कुल 1 करोड़ 90 लाख रूपये की राशि स्वीकृत है जिसके अंतर्गत हनुमानताल तालाब में और उसके आस पास के क्षेत्र को सुन्दर ढंग से विकसित करने का कार्य किया जा रहा है। वहां एक लद्यु पर्यटन के रूप में क्षेत्र को विकसित किया जायेगा।अभी देखा जा रहा है कि लोगों के द्वारा हनुमानताल तालाब की सफाई में भ्रष्टाचार और अन्य आरोप लगाये जा रहे हैं, जो कि मिथ्या ही नहीं भ्रामक और वेबुनियाद है।

निगम प्रशासन का कहना है कि हनुमानताल तालाब में पहली बार जमीन दिखाई दी है और उस जमीन पर घास ऊगना तकनीकी और प्राकृतिक रूप से भी माना जाता है एक अच्छा संकेत। लगभग 8-9 महिने के अंदर अर्थात जनवरी 2026 में हनुमानताल तालाब के कार्य पूर्ण कराकर नागरिकों को समर्पित कर दिये जायेंगे।

ये कार्य होना है बाकी

तालाब में रिटेनिंग वॉल मेंटेनेंस, घाट मेंटेनेंस, स्टोन वर्क और पेंटिंग तथा डी-सिल्टिंग, फेंसिंग, एयरेटर, फाउंटेन, और प्लांटेशन के भी कार्य कराये जायेंगे ।

 

सागर में एक ही परिवार के चार लोगों दादी पोते, पिता-बेटी ने की सामूहिक आत्महत्या

 

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » 2 करोड़ की लागत से हनुमानताल तालाब में कराये जा रहे हैं सौन्दर्यीकरण के कार्य, निगम प्रशासन का दावा अभी तक ठेकेदार को मात्र 12 लाख 56 हजार रूपये का भुगतान हुआ, भ्रष्टाचार जैसी कोई बात नहीं

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!