Download Our App

Home » Uncategorized » कटनी में दो गुटों के बीच चाकूबाजी, दो की मौत

कटनी में दो गुटों के बीच चाकूबाजी, दो की मौत

एक घायल को जबलपुर किया रेफर
कटनी (जयलोक)। कटनी में कोतवाली थाने से पांच सौ मीटर की दूरी पर रविवार और सोमवार दरमियानी रात एक बजे चौपाटी में किसी पुराने विवाद को लेकर चाय की दुकान पर दो गुटों में विवाद हो गया। तीन युवकों पर चाकुओं से दनादन वार किए गए। इसमें अस्पताल में इलाज के दौरान दो युवकों ने दम तोड़ दिया, वहीं एक को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज जबलपुर रेफर किया गया।
घायल युवक ने पुलिस को चाकू मारने वालों के नाम बताए हैं, सभी हमलावर किशोर बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली थाने से महज 500 मीटर दूर स्थित चौपाटी में देर रात एक बजे चाय की दुकान में गायत्री नगर निवासी 23 वर्षीय रोशन सिंह पिता गुलाब सिंह, 22 वर्षीय उत्कर्ष दुबे पिता राजा दुबे और 20 वर्षीय विनेश पिता शिवनारायण पर उसके साथ ही खड़े तीन लोगों ने अचानक से हमला बोल दिया।

 

अनन्तश्री विभूषित पश्विमाम्न्नाय द्वारकाशारदापीठाधीश्वर श्रीमज्जगद्गुरु शङ्कराचार्य स्वामी श्रीसदानंद सरस्वती जी वेद पोथी को नहीं कहते यह ऋषियों के हृदय में निवास करते हैं

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » कटनी में दो गुटों के बीच चाकूबाजी, दो की मौत

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!