Download Our App

Home » जीवन शैली » 1 अगस्त स्वच्छता महोत्सव के नाम 1000 प्रतिष्ठान देंगे विशेष छूट और 1 लाख का इनाम जीतने का अवसर, स्वच्छता प्रेमी लोग सजायेंगे घर, दुकान, प्रतिष्ठान : महापौर

1 अगस्त स्वच्छता महोत्सव के नाम  1000 प्रतिष्ठान देंगे विशेष छूट और 1 लाख का इनाम जीतने का अवसर, स्वच्छता प्रेमी लोग सजायेंगे घर, दुकान, प्रतिष्ठान : महापौर

स्वच्छता के लिए नगर निगम के साथ आये शहर के व्यापारी -अध्यक्ष

अब जबलपुर को स्वच्छता में नंबर एक बनाने का अभियान शुरू

जबलपुर (जयलोक)। स्वच्छता में अब जबलपुर को नंबर एक बनाने की दिशा में अभी से प्रयास शुरू किये जा रहे हैं। इन प्रयासों के संबंध में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की घोषणा भी की है। इस घोषणा के अनुरूप 1 अगस्त की तारीख पूरे शहर में स्वच्छता महोत्सव के नाम पर दर्ज होने जा रही है।
महापौर ने आज एक पत्रकार वार्ता में जानकारी दी कि देश के 4581 शहरों में से जबलपुर का पूरे देश में पांचवें स्थान पर आना पूरी संस्कारधानी के लिए गौरवान्वित करने वाली बात है। इस गौरव के पल विशेष बनाने के लिए शहर के व्यापारियों ने आगे जाकर नगर निगम के प्रयासों को संबल देने और स्वच्छता के प्रति पूरे शहर के नागरिकों को और अधिक जागरूक करने के लिए 1 अगस्त को स्वच्छता महोत्सव मनाने और खरीदी पर लोगों को अपने-अपने स्तर पर विशेष छूट देने का ऐलान किया है।
इस दौरान नगर निगम 50000 स्वच्छता शपथ पत्र भी जारी कर रहा है जिसे लोग भरेंगे और आगे चलकर इसका लकी ड्रा निकाला जाएगा जिसमें 1,00,000 का प्रथम पुरस्कार सहित 10 पुरस्कार इनाम के रूप में लोग जीत सकेंगे। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू  ने यह भी बताया कि पिछली बार हम सभी वर्गों को जोडक़र 13 वेंं स्थान पर स्वच्छता सर्वेक्षण में आए थे। इस बार भी हमारा मुकाबला 4800 से अधिक नगरी निकायों के बीच हुआ और हम इस बार नगर निगम आयुक्त के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की टीम की मेहनत और शहर के नागरिकों की जागरूकता के कारण पांचवा स्थान पाने में सफल हुए।
निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव के प्रशासनिक मार्गदर्शन में नगर निगम जबलपुर को राष्ट्रीय स्तर पर विश्व की सबसे बड़े आयोजित स्वच्छता प्रतियोगिता में पूरे देश में 5वॉं स्थान प्राप्त होने तथा 7 स्टार रैकिंग के साथ फ्री गार्बेज सिटी और वॉटर प्लस सिटी का दर्जा प्राप्त होने के एतिहासिक उपलक्ष्य में संस्कारधानी के हजारों गणमान्यजनों के साथ 1000 से अधिक व्यापारियों ने 1 अगस्त 2025 को संस्कारधानी में स्वच्छता महोत्सव मनाने के लिए महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ के साथ बैठक कर हर्षोउल्लास के साथ सहमति दी है। महापौर ने जानकारी दी कि स्वच्छता महोत्सव के दिन हमारे नागरिक अपने-अपने प्रतिष्ठानों ,दुकानों और घरों  में विशेष साज-सज्जा करके सजावट करेंगे, जिसमें शहर के सभी अधिवक्तागण, डॉंक्टर्स, इंजीनियर्स के साथ-साथ विश्व विद्यालयों, कॉलेजों और स्कूलों के छात्र-छात्राए भी स्वच्छता महोत्सव में भागीदारी करेंगे तथा स्वच्छता के संदेशों का व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार करेगें।
स्वच्छता महोत्सव में शहर के सभी शासकीय, अशासकीय कॉलेजों एवं प्रतिष्ठानों के संचालक भी स्वयं अपने स्तर से विशेष साफ-सफाई अभियान चलाकर आकर्षक साज-सज्जा करके प्रतिष्ठानों एवं संस्थाओं को एक आकर्षक स्वरूप प्रदान करेंगे जिससे शहर में स्वच्छता की झलक चहुँओर दिखाई देगी। 1 अगस्त को शहर के हजारों प्रतिष्ठानों में व्यापारी बंधुओं के द्वारा ग्राहकों को विशेष छूट का भी प्रावधान किया गया है।
स्वच्छता महोत्सव के दिन शहर के नागरिक शपथ भी भरेगें, जिसका संकलन करके नगर निगम द्वारा एक लकी ड्रा का भव्य आयोजन किया जायेगा जिसमें प्रथम पुरस्कार के रूप में 1 लाख रूपये सहित 10 अन्य बड़े पुरस्कारों को शामिल किया जायेगा।
महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’, नगर निगम के अध्यक्ष रिकुंज विज, सभी एम.आई.सी. डॉं. सुभाष तिवारी, दामोदर सोनी, विवेकराम सोनकर, श्रीमती रजनी कैलाश साहू, श्रीमती अंशुल राघवेन्द्र यादव एवं निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने संस्कारधानी के सभी गणमान्यजनों से अपील की है कि आशीर्वाद स्वरूप स्वच्छता महोत्सव में अपनी भागीदारी करें और इस स्वच्छता महोत्सव को यादगार और ऐतिहासिक बनाने में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करें।

विजय शाह की नीयत पर संदेह, अदालत ने कहा-13 अगस्त तक जांच रिपोर्ट दे एसआईटी

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जीवन शैली » 1 अगस्त स्वच्छता महोत्सव के नाम 1000 प्रतिष्ठान देंगे विशेष छूट और 1 लाख का इनाम जीतने का अवसर, स्वच्छता प्रेमी लोग सजायेंगे घर, दुकान, प्रतिष्ठान : महापौर
best news portal development company in india

Top Headlines

गैस की कालाबाजारी रोकने कलेक्टर का प्लॉन हर एजेंसी में तैनात रहेगा सरकारी कर्मी सभी एसडीएम को दिए अपने क्षेत्र की गैस एजेंसियों पर नजर बनाए रखने के निर्देश

गौकाष्ट, कोयला, लकड़ी, इंडक्शन चूल्हे का करें वैकल्पिक उपयोग-राघवेन्द्र सिंह जबलपुर (जय लोक)। ईरान-इजराइल युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय हालात का

Live Cricket