Download Our App

Home » अपराध » पूर्व सांसद यौन शोषण और बलात्कार के मामले में दोषी करार, सजा पर फैसला आज

पूर्व सांसद यौन शोषण और बलात्कार के मामले में दोषी करार, सजा पर फैसला आज

फैसला आते ही कोर्ट में ही फूट-फूटकर रोया

बेंगलुरु (जयलोक/एजेंसी)। जेडी(एस) के नेता और कर्नाटक के हासन लोकसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को शुक्रवार को बड़ा झटका लगा है। महिलाओं के साथ यौन शोषण और बलात्कार के मामले में उन्हें दोषी करार दिया गया है।

जब कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया, तब प्रज्वल खुद को रोक नहीं सके और कोर्ट में ही फूट-फूटकर रोने लगे। कोर्ट से बाहर निकलते वक्त भी उनकी आंखों से आंसू बह रहे थे। कोर्ट में मौजूद लोगों ने बताया कि फैसला सुनकर वे बिल्कुल टूट गए और चुपचाप बाहर निकल गए। अभी सिर्फ यह तय हुआ है कि प्रज्वल रेवन्ना मामले में दोषी हैं। कोर्ट ने कहा है कि सजा का ऐलान 2 अगस्त को होगा।

बात दें कि पूर्व सांसद और देवेगौड़ा परिवार के पोते प्रज्वल बीते 14 महीने से जेल में बंद हैं।

उन पर एक नहीं, कई महिलाओं के साथ यौन शोषण और बलात्कार के आरोप लगे थे। मामला तब तूल पकड़ा जब सोशल मीडिया पर उनके सैकड़ों आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो गए थे। इसके बाद उनके खिलाफ केस दर्ज हुए और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था।

 

शिव महापुराण चारों पुरुषार्थों को देने वाला है – ब्रह्मचारी श्री चैतन्यानंद

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » पूर्व सांसद यौन शोषण और बलात्कार के मामले में दोषी करार, सजा पर फैसला आज

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!