Download Our App

Home » अपराध » शराब के शौकीन चोरों ने शराब दुकान में बोला धावा, नगदी सहित एक लाख से ऊपर की शराब पार, बरगी की घटना, कर्मचारियों पर शक

शराब के शौकीन चोरों ने शराब दुकान में बोला धावा, नगदी सहित एक लाख से ऊपर की शराब पार, बरगी की घटना, कर्मचारियों पर शक

जबलपुर (जयलोक)। बरगी थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक फैला हुआ है क्षेत्र में लगातार चोरियों ने लोगों की नींद उड़ा दी है। हाल ही में ताजा उदाहरण शराब दुकान में देखने को मिला। यहां शराब के शौकीन चोरों ने शराब दुकान में लाखों की शराब पर हाथ साफ कर दिया। हालांकि चोरों की यह करतूत शराब दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसके पहले भी यहां कई चोरी की वारदातें हो चुकी हैं।
बरगी थाना क्षेत्र के बरगी नगर रोड में स्थित कंपोजिट शराब दुकान में चोरों ने सेंधमारी की। दुकान की रखी बिक्री की रकम चुराकर चोरों ने हाथ साफ  कर दिया पूरी चोरी की घटना शराब दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसी तरह बरगी एवं आस पास के ग्रामों में भी लगातार चोरियां हो रही हंै जिससे पुलिस की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस द्वारा की जाने वाली रात्रि गश्त भी चोरों के लिए भय उत्पन्न नहीं कर पा रही है। लगातार हो रही चोरियों से क्षेत्र के लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गुस्सा भडक़ रहा है। वहीं लोगों का कहना है कि पुलिस द्वारा चोरी की रिपोर्ट तक नहीं लिखी जाती सिर्फ  आवेदन लेकर थाने से भगा दिया जाता है। लोगों का यह भी कहना है कि क्षेत्र में इतनी चोरियां होने के बाद भी एक भी चोरी पुलिस के द्वारा पकड़ी नहीं जाती।

कर्मचारियों पर ही शक

इस मामले में शराब दुकान के संचालक ने बरगी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने दुकान के कर्मचारियों पर ही चोरी का शक जाहिर किया है। बरगी थाना प्रभारी जितेन्द्र पाटकर ने बताया कि जिस रात को दुकान में चोरी हुई थी उसी की शाम को कर्मचारियों ने पैसा बैंक में जमा नहीं किया था। जबकि प्रतिदिन की नगदी को बैंक में जमा किया जाता है। लेकिन चोरी की रात को कर्मचारियों ने यह पैसा बैंक में जमा नहीं किया और रात में चोरी की घटना हो गई। इसके अलावा नगदी कहां रखी है यह जानकारी कर्मचारियों के अलावा चोरों को थी। इसलिए कर्मचारियों पर ही चोरी का शक गहरा रहा है।

 

पीएम मोदी ने काशी पहुँच किसानों को दी 20वीं किस्त की सौगात, कहा बेटियों के सिंदूर का बदला पूरा हुआ

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » शराब के शौकीन चोरों ने शराब दुकान में बोला धावा, नगदी सहित एक लाख से ऊपर की शराब पार, बरगी की घटना, कर्मचारियों पर शक