Download Our App

Home » भारत » सीएम भगवंत मान को मिली हत्या की धमकी

सीएम भगवंत मान को मिली हत्या की धमकी

अमृतसर। खालिस्तानी आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस के मुखिया गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को हत्या की धमकी दी है। पन्नू ने वीडियो जारी कर कहा कि इस बार 15 अगस्त पर फरीदकोट में भगवंत मान निशाने पर रहोगे। हम मान के झंडा फहराने का विरोध करते हैं। पन्नू ने लैंड पूलिंग पॉलिसी को लेकर भी लोगों को भडक़ाने की कोशिश की।

पन्नू ने वीडियो में यह भी दावा किया कि अमृतसर में बस स्टैंड के पास मंदिर, कोर्ट परिसर और खालसा कॉलेज की दीवारों पर खालिस्तानी, एसएफजे रेफरेंडम और भगवंत मान मुर्दाबाद के नारे लिखवाए हैं। पन्नू ने कहा- 15 अगस्त पंजाब की आजादी का दिवस नहीं है। आज खालिस्तानी समर्थकों ने बस स्टैंड के पास हिंदू मंदिर पर नारे लिखवाए हैं। जिला कचहरी पर स्स्नछ्व रेफरेंडम जिंदाबाद, भगवंत मान मुर्दाबाद लिखा है। यहां दो मंदिर बेइंसाफी हैं। ये सिख पंथ व सिखों के हक में नहीं बोलते।

आतंकी ने आगे कहा कि हिंदू समाज और किसानों, 15 तारीख याद रखो। फरीदकोट में या अन्य आम आदमी पार्टी वाले जहां भी तिरंगा फहरा रहे हैं, वहां खालिस्तान का झंडा फहराओ। अगर हिंदू खालिस्तान के हक में नहीं बोलते, तो खालिस्तान बनने के बाद कानूनी तौर पर हिसाब मांगा जाएगा। भगवंत मान को धमकी देते हुए पन्नू ने कहा ये संदेश हिंदुओं व भगवंत मान के लिए है। 40 हजार एकड़ जमीन कब्जे में की जा रही है। 15 अगस्त को ये तिरंगे फहरा रहे हैं। अगर जमीन बचानी है तो जहां भी आम आदमी पार्टी वाले तिरंगा फहरा रहे हैं, वहां खालिस्तानी झंडा लहराओ।

स्वच्छता में मिले अवार्ड पर मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं, कहा जबलपुर करे और अच्छा प्रदर्शन,स्वच्छता महोत्सव में बढ़-चढक़र भाग लेने वाले संस्कारधानी के नागरिकों और व्यापारियों के प्रति मुख्यमंत्री ने जताया आभार

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » भारत » सीएम भगवंत मान को मिली हत्या की धमकी
best news portal development company in india

Top Headlines

चाय की दुकान पर पीएचई का कर्मचारी रिश्वत लेते पकड़ाया, जबलपुर लोकायुक्त ने छिंदवाड़ा में की कार्यवाही

जबलपुर (जयलोक)।आज मंगलवार को जबलपुर लोकायुक्त कार्यालय के द्वारा छिंदवाड़ा पीएचई विभाग छिंदवाड़ा में ठेकेदार से रिश्वत लेते हुए दो

Live Cricket