Download Our App

Home » Uncategorized » चलती बस पर पेड़ गिरा, 5 की मौत

चलती बस पर पेड़ गिरा, 5 की मौत

अंदर फंसी महिला बोली- हम मर रहे, आप वीडियो बना रह

बाराबंकी। यूपी के बाराबंकी में शुक्रवार को चलती रोडवेज बस पर पेड़ गिर गया। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। कई यात्री अभी फंसे हैं, जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। इसी बीच बस में फंसी महिला हादसे का वीडियो बना रहे युवक पर भडक़ गई। महिला ने कहा- हम मर रहे हैं। आप वीडियो बना रहे। अगर आकर पेड़ की डाल हटवाने में मदद करते तो हम लोग बाहर निकल आते।

60 लोगों से भरी बस बाराबंकी से हैदरगढ़ जा रही थी। हादसे के समय तेज बारिश हो रही थी। पेड़ इतना भारी था कि बस की छत पिचक गई। स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई है। प्रत्यक्षदर्शी शैल वर्मा ने बताया- बस भरी हुई थी। कई लोग खड़े भी थे, तभी चालक के मुंह से अरे निकला और पेड़ गिर गया। इसके बाद चालक और चार महिलाओं की मौत हो गई, ये लोग केबिन के पास ही बैठी थीं। मैं पीछे चाली सीट पर बैठी थी, इसलिए बच गई।

रुद्राक्ष के दर्शन मात्र से पाप नष्ट हो जाते हैं : डॉ. स्वामी इन्दुभवानन्द तीर्थ जी महाराज

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » चलती बस पर पेड़ गिरा, 5 की मौत

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!