Download Our App

Home » तकनीकी » मप्र के सबसे बड़े फ्लाई ओवर ब्रिज का लोकार्पण 23 को होगा, केन्द्रीय मंत्री गडकरी और मुख्यमंत्री करेंगे लोकार्पण-राकेश सिंह

मप्र के सबसे बड़े फ्लाई ओवर ब्रिज का लोकार्पण 23 को होगा, केन्द्रीय मंत्री गडकरी और मुख्यमंत्री करेंगे लोकार्पण-राकेश सिंह

जबलपुर (जयलोक)। शहरवासियों को यातायात की समस्याओं से अब बड़ी राहत मिलने जा रही है। लंबे समय से फ्लाई ओवर के लोकार्पण का इंतजार कर रहे शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है कि 23 अगस्त को प्रदेश के सबसे बड़े दमोहनाका से लेकर मदन महल तक बन रहे इस फ्लाईओवर का लोकार्पण होने जा रहा है।
यह लोकार्पण केन्द्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नीतिन गडकरी एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के द्वारा किया जाएगा। लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने केन्द्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नीतिन गडकरी से मिले और उन्हें लोकार्पण कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया। जिसको लेकर मंत्री राकेश सिंह ने सोशल साइड पर इसकी जानकारी भी सांझा की है और लोकार्पण कार्य।
जबलपुर के नाम यह ऐतिहासिक सौगात जुड़ रही है, सभी क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई।
विकास के विजन और जनहित के लक्ष्य के साथ हम विकसित जबलपुर की ओर निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर हैं। दमोहनाका से मदनमहल तक बने मध्यप्रदेश के सबसे बड़े (फ्लाई ओवर ब्रिज) एलीवेटेड कोरिडोर का भव्य लोकार्पण केंद्रीय सडक़ परिवहन मंत्री नितिन गडकरी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कर कमलों से आगामी 23 अगस्त को होगा।

लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह ने कहा दमोहनाका से मदनमहल तक लगभग 11 सौ करोड़ की लागत से बने प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाई ओवर से जबलपुर के विकास में एक नया अध्याय जुडऩे जा रहा है, क्योंकि यह प्रदेश का सबसे बड़ा एलीवेटेड कोरिडोर होने के गौरव के साथ ही जबलपुर शहर के यातायात को सुगम और गतिशील बनाएगा और रेलवे स्टेशन के ऊपर बने केबल स्टे ब्रिज के साथ ब्रिज की सुंदरता भी इससे गुजरने वालों को आकर्षित करेंगी।

श्री सिंह ने फ्लाई ओवर की सौगात के लिए केंद्रीय सडक़ परिवहन मंत्री  नितिन गडकरी, प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जबलपुर की जनता को शुभकामनायें दी है।

स्कूल के रास्ते पर दबंगों का कब्जा, शासकीय जमीन को अपनी बताकर स्कूल के गेट पर लगाया टे्रक्टर, कई घंटों तक स्कूली छात्र होते रहे परेशान

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » तकनीकी » मप्र के सबसे बड़े फ्लाई ओवर ब्रिज का लोकार्पण 23 को होगा, केन्द्रीय मंत्री गडकरी और मुख्यमंत्री करेंगे लोकार्पण-राकेश सिंह