Download Our App

Home » कानून » व्यवस्था के मद्देनजर नर्मदा जन्मोत्सव पर भंडारे और डीजे की अनुमति नहीं

व्यवस्था के मद्देनजर नर्मदा जन्मोत्सव पर भंडारे और डीजे की अनुमति नहीं

वाहनों के लिए पुलिस ने जारी किया डाईवर्सन प्लान

जबलपुर (जयलोक)
16 फरवरी को नर्मदा जयंती के मौके पर नर्मदा तटों में भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। जिसको लेकर जिला प्रशासन द्वारा अपनी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। कलेक्टर दीपक सक्सेना भी कल तैयारियों का जायजा लेने गौरीघाट पहुँचे। जहां उन्होंने निरीक्षण करते हुए तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही जिला और पुलिस प्रशासन का ध्यान लोगों की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष तौर पर है। लगने वाले जाम से छुटकारा सहित घाटों में सुरक्षा को लेकर विशेष तैयारियाँ की गई हैं। इसके साथ ही नर्मदा तटों पर भंडारे और डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।
प्रति वर्ष नर्मदा जयंती के मौके पर नर्मदा तटों पर भक्तों की भीड़ उमड़ती है। जिसको देखते हुए प्रशासन कई दिनों पूर्व से ही नर्मदा जयंती के लिए तैयारियों पर जुट जाता है। इस बार भी जिला, पुलिस और नगर प्रशासन ने गौरीघाट मार्ग से लकर नर्मदा तटों तक व्यवस्थाएं की हैं। खास तौर पर नर्मदा जयंती के लिए वाहनों की लगने वाली भीड़ और जाम पुलिस के लिए चुनौती बनती है। हर बार की तरह इस बार भी जाम से छुटकारे के लिए वाहनों के लिए पार्किंग स्टेण्ड बनाए गए हैं और आदेश दिए गए हैं कि इस बार सभी को अपने अपने वाहन पार्किंग स्थल तक ही ले जाने की अनुमति होगी। पार्किंग स्थल से सभी को पैदल ही नर्मदा तटों तक पहुँचना होगा।
गौरीघाट में नहीें होंगे भंडारे
नर्मदा जयंती के दिन नर्मदा तटों को साफ सुथरा रखने के लिए यहां लगे अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाही की जा रही है। इसके साथ ही भंडारे पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। भंडारे के कारण तटों पर गंदगी और दोना पत्तल का ढेर लग जाता है। इसके साथ ही भंडारे की भीड़ से लोगों को आने जाने में भी परेशानी होती है। ऐसे में भंडारे को तटों पर ना करने के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा डीजे पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। तटों पर आतिशबाजी भी नहीं की जा सकेगी।
ऐसी रहेगी पार्किंग व्यवस्था
वाहनों से लगने वाले जाम से छुटकारा पाने के लिए वाहनों को पार्किंग स्थल तक ही ले जाया जा सकेगा। इसके साथ ही बड़े वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। आयुर्वेदिक कॉलेज में वाहनों की पार्किंग व्यवस्था की गई है। वाहन अवधपुरी से होते हुए पार्किंग स्थल पर पहुँचेंगे। बिलहरी, तिलहरी भिटौली की ओर से जाने वाले वाहन दो पहिया एवं चार पहिया वाहन गीताधाम के सामने मैदान में पार्क होंगे। मेट्रो बसों को रेतनाका, बिगबाजार एवं गे्रनेड चौक तक जा सकेंगी। सवारी ऑटो को भी रेतनाका एवं बिगबाजार जाने तक की अनुमति दी गई है।
तटों पर तैनात रहेंगे गोताखोर
नर्मदा जयंती पर तटों पर उमडऩे वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर तटों पर गोताखोर तैनात रहेंगे। इसके साथ ही वोट पर भी पुलिस कर्मी और गोताखोर तैनात रहेंगे।
स्थापित की जाएंगी प्रतिमाएँ
नर्मदा जयंती पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी माँ नर्मदा की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। मूर्तिकार प्रतिमाओं को अंतिम स्वरूप दे रहे हैं। इस वर्ष करीब 55 माँ नर्मदा की प्रतिमाएं स्थापित की जानी हैं।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » कानून » व्यवस्था के मद्देनजर नर्मदा जन्मोत्सव पर भंडारे और डीजे की अनुमति नहीं

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!