Download Our App

Home » अपराध » 61 किलो गांजे के साथ 5 गिरफ्तार

61 किलो गांजे के साथ 5 गिरफ्तार

जबलपुर (जयलोक)।  छत्तीसगढ़ से आई गांजे की एक बड़ी खेप को संजीवनी नगर पुलिस ने जप्त किया है।

इसके साथ ही पाँच आरोपियों को हिरासत में लिया गया है जिनके पास से 61 किलो से ज्यादा गाँजा बरामद किया गया है।
आरोपी दो लगजरी कारों में भरकर छत्तीसगढ़ से शहर गांजा की खेप लेकर आए थे।  संजीवनी नगर पुलिस ने सूचना पर दबिश देते हुए अंधमुख वायपास सर्विस रोड ग्राम बहदन अंडर ब्रिज रेल्वे बहदन पुल के पास सफेद रंग बलेनो क्रमांक सीजी 09 जेपी 7818 तथा इलेंट्रा सीजी 04 सीएल 9999 से अवैध मादक पदार्थ गांजा लोड कर परिवहन कर बेचने के लिये जा रहे पाँच लोगों को हिरासत में लिया है।

पुलिस ने अमित चन्द्रवंशी, हिरण प्रकाश खांडेय, राकेश कुमार टंडन, अजय जैयसवाल, अकबर खान सभी आरोपी निवासी छत्तीसगढ को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 61 किलो 545 ग्राम गांजा कीमती 12 लाख 30 हजार 900 रूपये, नगद 2 हजार रूपये, 6 मोबाइल एवं 2 कार जप्त की हंै।
8 माह में पकड़ा गया दो करोड़ का गाँजा- उल्लेखनीय है कि पुलिस ने 1 जनवरी से 8 अगस्त तक 8 माह में अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं स्मैक की तस्करी में लिप्त 186 आरोपियों को गिरफ्तार कर 978 किलो 471 ग्राम गांजा कीमत लगभग 1 करोड़, 95 लाख 70 हजार रूपये का तथा 74 ग्राम ग्राम स्मैक कीमत 7 लाख 40 हजार रूपये की जप्त की गयी है।

स्कूल के रास्ते पर दबंगों का कब्जा, शासकीय जमीन को अपनी बताकर स्कूल के गेट पर लगाया टे्रक्टर, कई घंटों तक स्कूली छात्र होते रहे परेशान

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » 61 किलो गांजे के साथ 5 गिरफ्तार