
जबलपुर (जय लोक)। कई सालों से फरार चल रहे धोखाधड़ी सहित अन्य मामलों के आरोपी अमित खम्परिया पर एक बार फिर पुलिस द्वारा इनाम की राशि बढ़ा दी गई है। थाना संजीवनी नगर एवं थाना मदनमहल अंतर्गत धोखाधड़ी के प्रकरणों में फरार उद्घोषित ईनामी आरोपी पर ईनाम राशि में अभिवृद्धि पुलिस अधीक्षक के अनुसंशा पर और पुलिस महानिरीक्षक के निर्देश पर की गई है। थाना संजीवनी नगर के अपराध क्रमांक 134/2022 धारा 420, 406, 386, भा.द.वि. एवं अपराध क्रमांक 141/2022 धारा 294, 323, 506 भादवि, 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)5 क, एससीएसटी तथा थाना मदनमहल के अपराध क्रमांक 86/22 धारा 420, 406, 467, 468, 471, 474, 112, 120बी, 109, 204 भादवि के प्रकरण में आरोपी अमित खम्परिया पिता अनुरूद्ध खम्परिया निवासी दुर्गा कालोनी संजीवनी नगर लम्बे समय से फरार हैं।

फरार आरोपी को गिरफ्तार करने वाले या गिरफ्तारी हेतु सूचना देने वाले या गिरफ्तारी मे सहयोग प्रदान करने वाले को संजीवनी नगर के उपरोक्त दोनों प्रकरणों में 15 हजार रूपये एवं थाना मदनमहल के उपरोक्त प्रकरण में 15 हजार रूपये के नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की घोषणा पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर अतुल सिंह के द्वारा की गयी थी।

आईजी जबलपुर ने बढ़ाया ईनाम
पुलिस अधीक्षक सम्पत्त उपाध्याय की अनुशंसा पर तीनों मामलों में फरार आरोपी अमित खम्परिया पर उद्घोषित ईनाम राशि में अभिवृद्धि करते हुये पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर प्रमोद वर्मा द्वारा 30 हजार रूपये के नगद पुरूकार तथा थाना मदनमहल के अपराध में 30 हजार रूपये के नगद पुरूस्कार से पुरूस्कत करने की उद्घोषणा की गयी है। जबलपुर पुलिस द्वारा कुल 60 हजार के इनाम की राशि बढ़ा दी है।
इसी प्रकार थाना संजीवनी नगर में पंजीबद्ध प्रकरण के आवेदक द्वारा भी फरार आरोपी अमित खम्परिया की गिरफ्तारी पर 50 हजार रूपये के नगद पुरूस्कार से पुरूस्कत करने की उद्घोषणा की गयी है। यानी जबलपुर पुलिस और आवेदक के माध्यम से आरोपी अमित खम्परिया की गिरफ़्तारी पर एक लाख 10 हजार रूपये का इनाम है। उल्लेखनीय है कि पुलिस महानिरीक्षक बालाघाट जोन के द्वारा भी फरार अमित खम्परिया की गिरफ्तारी पर 30 हजार रूपये के नगद पुरूस्कार से पुरूस्कत करने की उद्घोषणा की गयी है। पुलिस ने कहा है कि यदि सूचनाकर्ता चाहे तो उसका नाम पूर्णत: गोपनीय रखा जावेगा।
अभिमान सभी का शत्रु है डॉ. स्वामी इन्दुभवानन्द तीर्थ जी महाराज





