Download Our App

Home » जीवन शैली » किसानों के खातों में कल आएंगी फसल बीमा की राशि: शिवराज

किसानों के खातों में कल आएंगी फसल बीमा की राशि: शिवराज

भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद रक्षांत्री राजनाथ सिंह पहली बार मध्य प्रदेश की धरती पर पधारे हैं। पहलगाम में आतंकियों ने धर्म पूछकर बहनों का सिंदूर उजाड़ा था।
तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकल्प लिया था कि आतंकियों को दुनिया के दूसरे छोर तक खोजकर मारेंगे। राजनाथ सिंह के नेतृत्व में सेना ने पराक्रम दिखाया और आतंकियों को ढ़ेर कर दिया। हमने आतंकियों को निशाना बनाया, इसमें पाकिस्तान के आम नागरिकों को नहीं मारा। हमारी सेनाओं ने दो दिन में पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया। पाकिस्तान खुद हाथ जोडक़र भारत के पास आया। भारत के पास युद्ध विराम के लिए कोई दूसरा नहीं आया है।  प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकसित और शक्तिशाली भारत का निर्माण हुआ है। हमें प्रधानमंत्री और रक्षामंत्री पर गर्व है। आपके नेतृत्व में भारत की सीमाएं सुरक्षित हैं। आपके नेतृत्व में उमरिया वालों को रेलवे कोच निर्माण की सौगात मिल रही है। पटवा जी के नेतृत्व में बने मंडीदीप औद्योगिक क्षेत्र में आज 700 से अधिक फैक्ट्रियां हैं। इस क्षेत्र से 20 हजार करोड़ एक्सपोर्ट है। अब ब्रह्मा परियोजना से क्षेत्र के लोगों को रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के भी आभारी हैं। यह क्षेत्र का देश का अलग औद्योगिक क्षेत्र बनेगा। हम सभी प्रधानमंत्री जी के साथ खड़े हैं। संकल्प लें कि भारत में बनी चीजें ही खरीदेंगे। आने वाले समय में स्वदेशी के लिए जन जागरण आंदोलन शुरू करेंगे। स्वतंत्रता दिवस, गणेश उत्सव, दिवाली भी स्वदेशी के साथ मनाएंगे। सोमवार को मध्य प्रदेश के किसानों के खातों में फसल बीमा के 1156 करोड़ रुपए डाले जाएंगे।

अभिमान सभी का शत्रु है  डॉ. स्वामी इन्दुभवानन्द तीर्थ जी महाराज

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जीवन शैली » किसानों के खातों में कल आएंगी फसल बीमा की राशि: शिवराज
best news portal development company in india

Top Headlines

चाय की दुकान पर पीएचई का कर्मचारी रिश्वत लेते पकड़ाया, जबलपुर लोकायुक्त ने छिंदवाड़ा में की कार्यवाही

जबलपुर (जयलोक)।आज मंगलवार को जबलपुर लोकायुक्त कार्यालय के द्वारा छिंदवाड़ा पीएचई विभाग छिंदवाड़ा में ठेकेदार से रिश्वत लेते हुए दो

Live Cricket