Download Our App

Home » राजनीति » एक बार चुनाव लडक़र हार चुके विनोद गोटिया का नाम फिर चर्चा में आया

एक बार चुनाव लडक़र हार चुके विनोद गोटिया का नाम फिर चर्चा में आया

राज्यसभा के लिए भाजपा के उम्मीदवारों की घोषणा का इंतजार
जबलपुर (जयलोक)
राज्यसभा के लिए मध्य प्रदेश से पाँच उम्मीदवारों का चयन होना है। इन उम्मीदवारों में चार भाजपा के और एक कांग्रेस का उम्मीदवार चुना जाएगा। अभी कुछ दिनों पहले भाजपा के संभावित उम्मीदवारों में जबलपुर के भाजपा के वरिष्ठ नेता पर्यंटन निगम के पूर्व अध्यक्ष विनोद गोटिया का नाम एक बार फिर चर्चाओं मेंं आया है। राज्यसभा में एक बार भारतीय जनता पार्टी उनको तीसरी सीट के लिए चुनाव लड़वा चुकी है लेकिन वह चुनाव जीत नहीं पाए थे। अब एक बार फिर उनका नाम चर्चाओं में है। वैसे भाजपा राज्यसभा के पिछले चुनाव में जबलपुर की महिला नेत्री सुमित्रा बाल्मीकि को राज्यसभा का सदस्य बनवा चुकी है। ऐसी स्थिति में जबलपुर से किसी और को राज्यसभा में उम्मीदवार बनाकर भेजे जाने की संभावना कम ही मानी जा रही है। राज्यसभा के लिए मध्य प्रदेश के उम्मीदवारों के नाम की घोषणा आज या कल में हो सकती है। क्योंकि 15 फरवरी नामांकन की आखिरी तिथि है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » एक बार चुनाव लडक़र हार चुके विनोद गोटिया का नाम फिर चर्चा में आया
best news portal development company in india

Top Headlines

इसी सप्ताह भाजपा को मिल सकता है संगठन महामंत्री, आरएसएस की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक के बाद चर्चा तेज

भोपाल (जयलोक)। आने वाले समय में सत्ता, संगठन और संघ में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। भाजपा विधायकों

Live Cricket