
जबलपुर (जयलोक)।भाजपा मंडल अध्यक्ष अकील अंसारी, गुलाम नवी व उसकी 2 बहनों ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत मिलने वाली सहयता राशी को दिलाने के नाम पर जिन महिलाओं की शादी नहीं हुई है उनकी आई.डी. का दुरुपयोग करते हुए कई अवैध कार्यों को अंजाम दिया है। इन्ही के द्वारा महिलाओं को बेहला फुसला कर फँसाया जाता है। यह आरोप अम्बेडकर नगर निवासी परवीन खान नामक महिला ने एसपी को शिकायत देते हुए लगाया।
गरीब और जरूरतमंद युवतियों की शादी में मदद करने के लिए कन्या विवाह योजना शुरू की गई थी। जिसमें मिलने वाली राशि पर भी अब लोगों की नजर है। जिसमें कन्या विवाह योजना की राशि हड़पने के लिए उन लोगों के नाम भी विवाह या निकाह में शामिल किए जा रहे हैं जिनकी शादी 20 वर्ष पूर्व हो चुकी है वहीं कन्या विवाह योजना की राशि उन युवतियों के नाम भी जारी की गई है जिनकी अब तक शादी भी नहीं हुई। इसी तरह का एक आरोप परवीन नामक महिला ने लगाया है। परवीन का आरोप है कि रीना की सगी बहन को उक्त राशि वर्तमान में दिलाई गई है, जबकि उनका विवाह हुए 18 से 20 वर्ष हो चुका है। वहीं आसमा और रेशमा की शादी नहीं होने के बावजूद भी योजना का लाभ प्रदान किया गया है। सिफा, सिरीन, जुबेरिया ये तीनों की शादी नहीं हुई है, फिर भी योजना का लाभ दिया गया है। रुकसार के नाम का भी पैसा निकाला गया है। पुलिस ने शिकायत पर जाँच प्रारंभ करने की बाद कही है।

कबूतरखाना विवाद में जैन मुनि की धमकी, अगर हमारे धर्म पर हमला हुआ तो हथियार उठा लेंगे
Author: Jai Lok







