Download Our App

Home » Uncategorized » खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप ट्रक से भिड़ी 7 बच्चों समेत 12 की मौत

खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप ट्रक से भिड़ी 7 बच्चों समेत 12 की मौत

दौसा। खाटू श्याम के दर्शन करके लौट श्रद्धालुओं की पिकअप वेन दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। इसमें 7 बच्चों समेत 12 लोगों की जान चली गई। राजस्थान के दौसा जिले के मनोहरपुर नेशनल हाईवे पर एक भयानक सडक़ दुर्घटना हुई, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई है। यह दर्दनाक हादसा सैंथल थाना क्षेत्र के बापी के पास हुआ, जहां खाटूश्याम दर्शन कर लौट रही एक पिकअप और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में ज्यादातर मृतक बच्चे हैं, जिससे इलाके में शोक का माहौल है। मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचकर राहत और बचाव कार्य कर रहे हैं।
हादसे में कुल 12 लोगों की मौत और कई लोग घायल हैं। साथ ही, 15 लोग घायल हुए हैं, जिनका उपचार स्थानीय अस्पतालों में चल रहा है। घायलों में से 9 की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल रेफर किया गया है।हादसे की सूचना मिलने पर दौसा के जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार और पुलिस अधीक्षक सागर राणा तुरंत अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हाल-चाल जाना और राहत कार्य की मॉनिटरिंग शुरू की। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तेज गति और लापरवाही हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है। स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को सुबह श्रद्धालुओं का पिकअप ट्रक खाटू श्याम की तरफ से आ रहा था। इस दौरान दौसा में एक बड़े ट्रक से टकरा गया।

 

जगद्गरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज का 67वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप ट्रक से भिड़ी 7 बच्चों समेत 12 की मौत

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!