Download Our App

Home » जीवन शैली » कलेक्टे्रट और एसपी कार्यालय से निकली तिरंगा यात्रा

कलेक्टे्रट और एसपी कार्यालय से निकली तिरंगा यात्रा

जबलपुर (जयलोक)।  इन दिनों शहर में देश भक्ति और राष्ट्र प्रेम के भाव देखने को मिल रहे हैं। स्कूलों, निजी संस्थानों शासकीय विभागों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। जिसमें अलग ही जोश देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में आज कलेक्टर और एसपी कार्यालय के अधिकारियों कर्मचारियों ने तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए। एक ओर जहां एसपी कार्यालय से निकली तिरंगा यात्रा पुलिस ग्राउंड पहुँची तो वहीं कलेक्टर कार्यालय कार्यालय निकली तिरंगा यात्रा को अपर कलेक्टर मिशा सिंह ने हरी झंडी दिखाई।

यह तिरंगा यात्रा घंटाघर चौक से वापस कलेक्टर कार्यालय पहुँची।
देश की आज़ादी के 79वें वर्षगांठ पर 15 अगस्त को मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस के तहत प्रदेश शासन एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता एवं स्वतंत्रता का उत्सव स्वच्छता के संग अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें शहर भर में जहां कल जनप्रतिनिधियों ने तिरंगा यात्रा निकाली तो वहीं आज कलेक्टर कार्यालय के कर्मचारियों अधिकारियों और एसपी कार्यालय के कर्मचारियों अधिकारियों ने तिरंगा यात्रा निकाली। हाथों में राष्ट्रध्वज थामे हुए अधिकारी सडक़ों पर उतरकर देश प्रेम के साथ स्वच्छता का संदेश दे रहे थे।

तिरंगा यात्रा में कलेक्टर दीपक सक्सेना और एसपी संपत उपाध्याय भी हाथों में राष्ट्रध्वज लेकर जोश के साथ यात्रा का संचालन कर रहे थे। इस दौरान राष्ट्रप्रेम के नारे भी गूंजे।

परेड ग्राउंड में एनसीसी और स्कूली छात्रों ने भी दी सहभागिता

पुलिस जवानों द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा जब पुलिस ग्राउंड पहुँची तो यहां कार्यक्रम की रिहर्सल कर रहे स्कूली और एनसीसी के छात्रों ने भी इसमें अपनी सहभागिता दी। कार्यक्रम में छात्रों ने शहर को स्वच्छ रखने का संदेश दिया।

आईजी-एसपी पहुँचे बैंक, एक डकैत की फोटो जारी : 100 से ज्यादा कैमरे देखे, डकैतों का सुराग तलाशने सिहोरा से मझौली तक आईजी एसपी ने किया निरीक्षण

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जीवन शैली » कलेक्टे्रट और एसपी कार्यालय से निकली तिरंगा यात्रा