Download Our App

Home » Uncategorized » देश भर में 1 लाख यूनिट रक्त संग्रह का विश्व रिकार्ड बनाने का लक्ष्य, ब्रह्माकुमारी आश्रम में रक्तदान शिविर कल

देश भर में 1 लाख यूनिट रक्त संग्रह का विश्व रिकार्ड बनाने का लक्ष्य, ब्रह्माकुमारी आश्रम में रक्तदान शिविर कल

जबलपुर (जयलोक)। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के भंवरताल नेपियर टाउन स्थित शिव स्मृति भवन में संस्था की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की पुण्यतिथि पर रक्त दान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

ब्रह्माकुमारी भावना बहन ने इस संबंध में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि दादी प्रकाशमणि के पुण्यतिथि को विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में मनाया जा रहा है व इस अवसर पर भारत और नेपाल में रक्तदान महाअभियान चलाकर गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड बनाया जाएगा।

इन्हीं शिविरों की श्रृंखला में जबलपुर में 24 अगस्त (रविवार) को प्रात: 9 बजे से 5 बजे तक विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत देशभर के 6 हजार से अधिक सेवा केंद्रों से एक लाख यूनिट रक्तदान एकत्रित कर विश्व रिकार्ड बनाने का लक्ष्य है।

ब्रह्माकुमारीज जबलपुर की संचालिका भावना दीदी ने बताया कि इस रक्तदान शिविर का आयोजन भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय, विक्टोरिया अस्पताल सहित विभिन्न समाजिक संस्थाओ के सहयोग से किया जा रहा है। इस अवसर पर विक्टोरिया अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन डॉ. एस के पांडे एवं मेडिकल कॉलेज के कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ श्याम जी रावत ने बताया कि एक यूनिट रक्त तीन से चार लोगों की जान बचा सकता है।

टिफिन से तमंचा निकालकर शिक्षक को बच्चे ने मारी गोली

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » देश भर में 1 लाख यूनिट रक्त संग्रह का विश्व रिकार्ड बनाने का लक्ष्य, ब्रह्माकुमारी आश्रम में रक्तदान शिविर कल
error: Content is protected !!