Download Our App

Home » दुनिया » प्रेमानंद महाराज संस्कृत का एक शब्द बोलकर दिखा दें : रामभद्राचार्य

प्रेमानंद महाराज संस्कृत का एक शब्द बोलकर दिखा दें : रामभद्राचार्य

नई दिल्ली। जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने प्रेमानंद महाराज को लेकर बड़ी टिप्पणी की है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि वह एक अक्षर संस्कृत बोलकर दिखा दें या फिर उनके द्वारा कहे गए श्लोकों का हिंदी में अर्थ समझा दें तो मान जाएंगे। बता दें कि संत प्रेमानंद महाराजा के पास बड़े से बड़े सेलिब्रिटी आशीर्वाद लेने पहुंचे चुके हैं, जिनमें क्रिकेटर विराट कोहली जैसे नाम भी शामिल हैं।
एक इंटरव्यू के दौरान रामभद्राचार्य ने विभिन्न मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखी। इस दौरान उनसे प्रेमानंद महाराज के बारे में भी पूछा गया, तो तो उन्होंने कहा कि उनके लिए वह बालक के समान हैं। इस दौरान चुनौती देते हुए कहा, चमत्कार अगर है तो मैं चैलेंज करता हूं मेरे सामने प्रेमानंद जी एक अक्षर संस्कृत बोलकर दिखा दें। या फिर मेरे कहे हुए संस्कृत श्लोकों का अर्थ समझा दें। उन्होंने यह भी कहा कि प्रेमानंद महाराज को लेकर उनके मन में कोई द्वेष नहीं है, लेकिन वह उन्हें न तो विद्वान मानते हैं और न ही चमत्कारी पुरुष। उन्होंने कहा, चमत्कार उसको कहते हैं जो शास्त्रीय चर्चा पर सहज हो और श्लोकों का अर्थ ठीक से बता पाए। उन्होंने प्रेमानंद महाराज की लोकप्रियता को क्षणभंगुर बताते हुए कहा कि यह थोड़े समय के लिए होती है और उन्हें उनका भजन करना अच्छा लगता है, लेकिन इसे चमत्कार कहना उन्हें स्वीकार नहीं है।

 

माइनिंग किंग संजय पाठक का बढ़ेगा या खत्म होगा कटनी से साम्राज्य !…मुख्यमंत्री खुद दे चुके हैं विधानसभा में..

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » प्रेमानंद महाराज संस्कृत का एक शब्द बोलकर दिखा दें : रामभद्राचार्य