Download Our App

Home » जबलपुर » 1200 करोड़ का आहाता ना बन जाए शहर की शान, फ्लाईओवर

1200 करोड़ का आहाता ना बन जाए शहर की शान, फ्लाईओवर

रोको टोका से बचेगी नए फ्लाई ओवर की शान ना ठेला टपरिया और ना शराबखोरी को किया जाए बर्दाश्त

परितोष वर्मा
जबलपुर (जय लोक)। 1200 करोड़ की लागत से बना प्रदेश का सबसे बड़ा फ्लाई ओवर अब जबलपुर की शान के रूप में जाना जा रहा है। अब हम सब जबलपुर वासियों को मिलकर कचरे की मानसिकता वाले लोगों को रोको टोको अभियान के तहत इस बात को समझाना पड़ेगा की ऐसे लोग केंद्र सरकार से मिली इतनी बड़ी सौगात को 1200 करोड़ का अहाता ना बनने दें।

जिला प्रशासन, नगर निगम, पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारियाँ तो हंै ही लेकिन हम शहर वासियों की भी अपनी जिम्मेदारियाँ हैं। ऐसे लोग जो यहां पर आकर गंदगी करें, गंदे कार्य करें पान गुटके की पीक से इस स्थान को खराब करने में अपनी शान समझें और डिस्पोजल और शराब की बोतल लेकर अहाता बनाने का प्रयास करें ऐसे लोगों को हमें हर पल रोकना और टोकना होगा।

नहीं मुँह लगना इनका फोटो वीडियो बनाओ और कर दो वायरल, शासन करेगा कार्यवाही
शहर की सुंदर जगह को कलंकित करने वाले और घिनौनी मानसिकता के लोगों को सबक सिखाने का एक और बहुत बढिय़ा तरीका जय लोक के एक सुधि पाठक ने संदेश भेज कर सुझाया है। ऐसे शराबी और निम्न श्रेणी के लोगों को सबक सिखाने और जबरदस्ती ठेला टपरिया खड़े कर अतिक्रमण करने वालों को सबक सिखाने के लिए ना तो इन जैसे लोगों को मुँह लगाने की जरूरत है और ना ही इन्हें सभ्यता का पाठ पढ़ाने की। जो लोग अपने शहर से प्यार करते हैं उन्हें बस ऐसे लोगों को यहां देखकर उनका फोटो और वीडियो बनाना है और उसे वायरल करना है मूर्ख लोगों को फिर प्रशासन सबक सिखाने का कार्य करेगा। जिनके साक्ष्य खुद जबलपुर के जागरूक नागरिक देंगे।

चार नए मेडिकल कॉलेजों का होगा एमओयू, दो का लोकार्पण, कल केन्द्रीय स्वास्थ मंत्री जेपी नड्डा के आगमन पर होंंगे आयोजन

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » 1200 करोड़ का आहाता ना बन जाए शहर की शान, फ्लाईओवर
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket