Download Our App

Home » दुनिया » दरभंगा में राहुल गांधी ने प्रियंका को बुलेट पर बैठाया और पहुंचे मुजफ्फरपुर, सीएम स्टालिन हुए शामिल

दरभंगा में राहुल गांधी ने प्रियंका को बुलेट पर बैठाया और पहुंचे मुजफ्फरपुर, सीएम स्टालिन हुए शामिल

वोटर अधिकार यात्रा का 11वां दिन
दरभंगा। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा बिहार में लगातार आगे बढ़ रही है। बुधवार को यात्रा के 11वें दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दरभंगा से अपनी यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान एक अलग ही नजारा देखने को मिला, जब राहुल गांधी ने अपनी बहन और वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी को बुलेट पर बैठाकर बाइक रैली निकाली। रैली में राजद नेता और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव भी साथ नजर आए। इस यात्रा में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी शामिल हुए। इससे पहले दरभंगा शहर में जैसे ही राहुल गांधी पहुंचे उन्हें देखने के लिए भारी भीड़ जुट गई। ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में राहुल-प्रियंका के साथ कांग्रेस सांसद, राजद नेता, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी और माले नेता दीपांकर भट्टाचार्य भी शामिल रहे। बाइक रैली में राहुल गांधी आगे बुलेट पर प्रियंका गांधी को बैठाए हुए थे, जबकि पीछे तेजस्वी यादव लाल टी-शर्ट में नजर आए।
यात्रा बन गई खास- इसके बाद यात्रा मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हुई। जारंग हाई स्कूल मैदान में राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित किया। इस बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी यात्रा में शामिल हुए। मंच पर राहुल और प्रियंका गांधी के साथ स्टालिन व तेजस्वी यादव की मौजूदगी ने इस यात्रा को और खास बना दिया।

 

कांग्रेस निकाल रही वोट न्याय यात्रा-वोट चोर गद्दी छोड़ यात्रा प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी करेंगे नेतृत्व, कलेक्ट्रेट तक होगा पैदल मार्च कांग्रेस के आयोजन की तैयारियाँ

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » दरभंगा में राहुल गांधी ने प्रियंका को बुलेट पर बैठाया और पहुंचे मुजफ्फरपुर, सीएम स्टालिन हुए शामिल
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket