
मैसूर। पिछले कुछ महीनों में कत्ल के ऐसे मामले सामने आए हैं, जिन्हें देखकर हर कोई हैरान रह गया. किसी ने अपने पति को मारकर नीले ड्रम में डाल दिया तो किसी ने अपनी प्रेमिका को कुकर में उबाला, वहीं हाल ही में निक्की मर्डर केस चर्चा में है, जिसमें ससुराल वालों ने निक्की को जिंदा जला दिया. लेकिन अब एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस के भी होश उड़ा दिए हैं. ये अब तक का सबसे अजीब तरीका है. मैसूर में एक लॉज में एक लडक़ी की लाश मिली, जिसे माउथ ब्लास्ट से मारा गया था दरअसल मैसूर के एक लॉज में एक लडक़ा सिद्धेराजा और लडक़ी दर्शिता रुके हुए थे. 24 अगस्त को सिद्धेराजा नाम का ये युवक खाना लेने के बहाने लॉज से निकला, जब वो लौटता है तो लॉज स्टाफ से कहता है कि उसके कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है. आखिरकार मास्टर की लेकर दरवाजा खोला जाता है, लेकिन दरवाजा खोलते ही जो दिखता है उससे सबके होश उड़ जाते है।
रिमोट से किया धमाका
बताया जा रहा है कि दर्शिता पहले से ही शादीशुदा थी, वहीं सिद्धेराजा उस पर शादी करने का दबाव बना रहा था. इसीलिए उसने दर्शिता के हाथ बांधकर उसे बेबस किया और फिर उसके मुंह में बम रख दिया. विस्फोटक इतना था कि सिर्फ दर्शिता का चेहरा उड़े, आरोपी ने इसके लिए रिमोट का इस्तेमाल किया. हालांकि उसकी पूरी प्लानिंग धरी की धरी रह गई और पुलिस ने पूरा पर्दाफाश कर दिया।
Author: Jai Lok







