
जबलपुर (जयलोक)। रांझी में रहने वाले एक युवक की बरगी नहर में लाश मिली। युवक रविवार को कार से निकला था जो वापस घर नहीं लौटा। जब युवक घर नहीं लौटा तो परिवार वालों ने उसकी खोजबीन शुरू की।

इसी बीच सूचना मिली कि युवक का शव बरगी नहर में देखा गया है। साथ ही नहर के पास युवक की कार भी लावारिश हालत में खड़ी थी। जिस पर उन्होंने मौके पर पहुँचकर युवक की शिनाख्त रितेश विश्वकर्मा के रूप में की।

पुलिस ने घटनास्थल पर साक्ष्य और वस्तुस्थिति को भांपते हुए मामले को संदिग्ध बताया है। बरगी चौकी प्रभारी सरिता पटेल का कहना है कि रांझी में रहने वाले युवक का शव बरगी नहर में मिला। मृतक का नाम रितेश विश्वकर्मा है, जो कि 24 अगस्त की रात को कार लेकर घर से निकला था। अगले दिन 25 अगस्त की सुबह बरगी नगर पुलिस चौकी को सूचना मिली कि एक कार नहर के किनारे खड़ी हुई है। जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुँची और जाँच की तो पता चला की कार अनलॉक थी।

कार के नंबर से पुलिस मृतक के परिजनों तक पहुँची और घटना के विषय में बताया। कहा जा रहा है कि 25 अगस्त को रितेश के परिजन बरगी पुलिस चौकी पहुँचे और कार को साथ में ले गए। इधर रांझी थाना पुलिस के साथ-साथ बरगी नगर चौकी की टीम भी रितेश को नहर के आसपास तालाश कर रही थी।
कार से कुछ किलोमीटर की दूरी पर कल शाम को पुलिस को सर्चिंग के दौरान एक शव नहर में तैरते दिखा। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने शव को बाहर निकाला तो उसकी शिनाख्त 24 अगस्त को गायब हुए रितेश विश्वकर्मा के रूप में हुई। एसआई सरिता पटेल का कहना है कि शव पर चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। लेकिन मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। शव को पीएम के लिए भेजा गया है पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
दरभंगा में राहुल गांधी ने प्रियंका को बुलेट पर बैठाया और पहुंचे मुजफ्फरपुर, सीएम स्टालिन हुए शामिल
Author: Jai Lok







