Download Our App

Home » अपराध » फ्लाई ओवर पर हुडदंगी कर रहे जनलेवा स्टंट बाजी, नजर नहीं आ रहा पुलिस का खौफ , देखिए वीडियो

फ्लाई ओवर पर हुडदंगी कर रहे जनलेवा स्टंट बाजी, नजर नहीं आ रहा पुलिस का खौफ , देखिए वीडियो

जबलपुर जय लोक।

शहर के नवनिर्मित फ्लाई ओवर पर इन दिनों शहर के टुच्चे, छपरी और हुड़दंग करने वालों ने आतंक मचा रखा है। शहर को मिली इस सौगात को गंदगी फैलाने वाले और यहां पर जाकर शराब खोरी करने वालों से बचने के लिए जबलपुर के जागरूक लोग एक स्वर में यहां पर नियमित रूप से पुलिस की पेट्रोलिंग और ऐसे हुड़दंग करने वालों के ऊपर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

ऐसे हुड़दंग बाज़ लोगों में पुलिस का खौफ नजर नहीं आ रहा है। शराब खोरी करने वाले भी यहाँ देर रात तक देखे जा सकते है। स्थिति क्या हो रही है कि सामान्य रूप से फ्लाई ओवर से गुजरने वाले आम नागरिकों को और समृद्ध परिवार के लोगों को जो इस शहर की सौगात को देखने के लिए आ रहे हैं उन्हें भी बहुत अधिक असहज स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।

 

पुलिस अधिकारी यहां कार्यवाही करने के दावे कर रहे हैं लेकिन वर्तमान में स्थिति बिलकुल विपरीत है। दिन के वक्त भी यहां पर एक मोटरसाइकिल में 6-6 सवार लोग स्टंट बाजी करते नजर आ जाते हैं।

यह काले कलर कार में उसके दरवाजे तक में लटक कर हो हल्ला मचाते हुए दूसरे लोगों को दहशत में कर अजीब हुडदंग करते हुए लोग वीडियो में नजर आ रहे हैं। ऐसे हुड़दंगियों ने फ्लाई ओवर को लावारिस मान लिया है।

बनाने लगे ऐसे लोगों के विडियो

शहर को मिली इस सौगात को सुरक्षित स्वच्छ और साफ रखने के पक्ष में जितने भी जागरूक नागरिक हैं वे ऐसे नमूनों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने लगे हैं। यहां तक की छोटे बच्चे भी अपने माता-पिता के साथ जाते वक्त ऐसे नमूनों को देखकर उनके वीडियो बना रहे हैं यह जबलपुर के जागरूक नागरिकों के तरफ से बहुत अच्छा संकेत है कि वह अपने शहर को मिली इस बड़ी सौगात और विकास के कार्य को सुरक्षित रखने के पक्ष में जागरूकता के साथ आगे आ रहे हैं।

 

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » फ्लाई ओवर पर हुडदंगी कर रहे जनलेवा स्टंट बाजी, नजर नहीं आ रहा पुलिस का खौफ , देखिए वीडियो