Download Our App

Home » Uncategorized » अखिलेश का दावा कहा- बिहार से भाजपा का सफाया होना तय

अखिलेश का दावा कहा- बिहार से भाजपा का सफाया होना तय

पटना। सपा प्रमुख एवं उप्र के पूर्वे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दावा किया है कि इस बिहार से भाजपा का सफाया हो जाएगा। अखिलेश ने कहा, मैं तेजस्वी यादव को वोटर अधिकार यात्रा के लिए बधाई देता हूं। इस यात्रा से बिहार के लोगों को यह समझ में आ रहा है कि कैसे उनके अधिकार छीने जा रहे हैं। बिहार का संदेश पूरे देश में जाएगा। उन्होंने आगे कहा, इस बार बिहार में सौहार्द की जीत होगी। जनता भविष्य बनाने के लिए मतदान करेगी। तेजस्वी यादव ने पहले भी काम करके दिखाया है। एक समय ऐसा था, जब रिकॉर्ड संख्या में नौकरियां दी गई थीं। अब युवाओं को उम्मीद है कि तेजस्वी फिर सरकार में आएंगे तो उन्हें रोजगार मिलेगा। इस बार रोजगार का पलायन नहीं, भाजपा का पलायन होगा भाजपा की नीतियों पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा के एसआईआर वाले फैसले सिरफिरे हैं। ये लोग चुनाव आयोग के पीछे छिपकर चुनाव लडऩा चाहते हैं और आयोग के अधिकारों का दुरुपयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा, अब यह चुनाव आयोग नहीं, जुगाड़ आयोग बन गया है। उत्तर प्रदेश में हमने देखा है, भाजपा को 26 प्रतिशत और 36 प्रतिशत वोट मिलता है, लेकिन वोटिंग हो जाती है 77 प्रतिशत। वर्दी पहनाकर अधिकारियों से वोट डलवाए गए। सरकार और चुनाव आयोग की यह तिकड़ी अब खत्म होगी। बिहार में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर पूछे गए सवाल पर अखिलेश यादव ने स्पष्ट कहा, इसमें सोचने की क्या बात है? तेजस्वी यादव ने काम करके दिखाया है। तेजस्वी यादव ने भी भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, अखिलेश यादव समेत कई नेताओं ने यात्रा में हिस्सा लिया है। आने वाले दिनों में देश का बच्चा-बच्चा बिहार से निकले संदेश को समझेगा। तेजस्वी ने कहा, भाजपा सिर्फ अफवाह फैलाने में माहिर है।

 

1200 बच्चों ने लिया साइक्लोथॉन में भाग, दिया फिट रहने का संदेश ब्रिटिश फोर्ट और क्रीड़ा भारती के आयोजन में शामिल हुए विधायक अशोक रोहाणी

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » अखिलेश का दावा कहा- बिहार से भाजपा का सफाया होना तय

Top Headlines

Live Cricket