Download Our App

Home » Uncategorized » परमहंसी गंगा आश्रम में शंकराचार्य मंडपम का लोकार्पण

परमहंसी गंगा आश्रम में शंकराचार्य मंडपम का लोकार्पण

अशक्त गायों के लिए सांसद तन्खा बनवाएंगे उपचार केंद्र

जबलपुर (जय लोक)। जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद जी सरस्वती की  तमस्या स्थली परमहंसी गंगा आश्रम झोतेश्वर में एक विशाल शंकराचार्य मंडपम का निर्माण कराया गया है। पिछले दिनों इस मंडपम का लोकार्पण किया गया।

इस अवसर पर लोकार्पण करने के लिए सांसद विवेक तन्खा भी उपस्थित रहे।  सांसद विवेक तन्खा ने परमहंसी गंगा पहुंच कर सबसे पहले भगवती राजराजेश्वरी का पूजन किया। इसके पश्चात उन्होंने शंकराचार्य स्वामी सदानंद जी सरस्वती से भेंट कर चर्चा की। श्री तन्खा ने ब्रह्मचारी सुबुद्धानंद जी से भी मुलाकात की।

पूर्व महापौर सुश्री कल्याणी पांडे के निर्देशन में संचालित हो रही 103 गायों की गौशाला का निरीक्षण भी श्री तन्खा ने किया और गौ पूजन भी किया। उन्होंने परमहंसी गंगा आश्रम में अशक्त गायों के उपचार के लिए एक नया उपचार केंद्र बनाने की भी घोषणा की।

यूपी के संभल मस्जिद विवाद में यथास्थिति बढ़ी, सुप्रीम कोर्ट ने दो हफ्ते के लिए बढ़ाई समयसीमा

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » परमहंसी गंगा आश्रम में शंकराचार्य मंडपम का लोकार्पण

Top Headlines

Live Cricket