Download Our App

Home » दुनिया » नायब तहसीलदार ने सरकारी आवास में खुद को गोली मारी

नायब तहसीलदार ने सरकारी आवास में खुद को गोली मारी

बिजनौर। बिजनौर जिले से बुधवार सुबह सनसनीखेज खबर आई। बिजनौर सदर तहसील में तैनात नायब तहसीलदार राजकुमार ने अपने सरकारी आवास के कमरे में लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली लगते ही तहसील परिसर में अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल अवस्था में राजकुमार को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही डीएम जसजीत कौर, एसपी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर जांच शुरू कर दी इस घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रशासन ने मामले की गहन जांच के आदेश दिए हैं। अधिकारी जांच पड़ताल में जुटे हैं। पुलिस ने लाइसेंसी रिवॉल्वर को कब्जे में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। गोली लगने के बाद उन्हें गंभीर हालत में निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां करीब दो घंटे तक इलाज चला। दोपहर करीब 1:30 बजे चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तहसील परिसर के कमरे की तलाशी ली। बताया गया कि गोली चलने के बाद कमरा अंदर से बंद हो गया था, जिसे तोडक़र बाहर निकाला गया।
पुलिस को मौके से नायब तहसीलदार की लाइसेंसी पिस्टल मिली है। अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेजों को खंगाल रही है, ताकि घटना की वजह सामने आ सके।

 

संजय पाठक ने अवैध खनन मामले में सुनवाई कर रहे हाई कोर्ट जज से संपर्क साधा, मच गया बवाल, जस्टिस विशाल मिश्रा ने खुद को किया केस से अलग

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » नायब तहसीलदार ने सरकारी आवास में खुद को गोली मारी