Download Our App

Home » Uncategorized » आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के गुड्डार इलाके में आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ चल रही है। तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग की। इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाब दिया। एक आतंकी मारा गया है। फायरिंग में एक अफसर के घायल होने की खबर है। इलाके में तलाशी अभियान जारी है।
कश्मीर जोन पुलिस के अनुसार, खुफिया जानकारी के आधार पर कुलगाम के गुड्डर जंगल में मुठभेड़ हो रही है। जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की एसओजी काम पर हैं। तलाशी अभियान के दौरान जंगल में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग की है, सुरक्षाबलों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है। दोनों तरफ से तेज गोलीबारी हुई।
खबर मिली है कि एक अफसर घायल हो गया है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भारतीय सेना के अनुसार, अभियान के दौरान एक आतंकवादी मारा गया। एक जूनियर कमीशन अधिकारी घायल हो गया। अभियान जारी है। फिलहाल सुरक्षाबलों ने जंगल को घेर लिया है।

 

कल से शुरू होंगे पितृ पक्ष, नर्मदा तटों के किनारे पिंडदान करने आज से पहुँचने लगे लोग

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!