Download Our App

Home » अपराध » प्रसिद्ध मिष्ठान भंडार बीकानेर स्वीट के कारखाने में पायी गई बेजा गंदगी नगर निगम ने लगाया 10 हजार रूपये का जुर्माना

प्रसिद्ध मिष्ठान भंडार बीकानेर स्वीट के कारखाने में पायी गई बेजा गंदगी नगर निगम ने लगाया 10 हजार रूपये का जुर्माना

जबलपुर (जयलोक)।
नगर निगम द्वारा लगातार स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता अभियान चलाने के साथ-साथ होटलों और अन्य प्रतिष्ठानों में भी साफ-सफाई की स्थितियों का जायजा लिया जा रहा है।

आज नगर निगम के स्वास्थ्य और खाद्य विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से होटलों के जाँच अभियान चलाया गया। जहॉं पर गंगा नगर गढ़ा स्थित प्रसिद्ध मिष्ठान भंडार बीकानेर स्वीट में गंदगी पायी गयी।

जिसके कारण टीम के सदस्यों ने दुकान संचालक पर 10 हजार रूपये का जुर्माना लगाया है। कार्रवाई के संबंध में मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षण संतोष माहोर ने जानकारी देते हुए बताया कि गंगा नगर स्थित प्रसिद्ध मिष्ठान भंडार बीकानेर स्वीट के कारखाने के अंदर अत्यंत गंदगी, मिठाइयों में मरे कीड़े पाए जाने एवं कारखाने से निकलने वाला गंदा पानी नाली में बहाया जा रहा था, जिस पर प्रतिष्ठान संचालक के विरुद्ध नगर निगम एवं खाद्य विभाग द्वारा चालानी कार्यवाही करते हुए 10 हजार रूपये का जुर्माना लगाया। कार्यवाही के दौरान स्वास्थ्य निरीक्षक राम कोरी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती सारिका दीक्षित, सुपरवाइजर मनोहर, मोजेस, संतोष उपस्थित रहे।

 

भारत ने अमेरिका और इजराइल के साथ अपनी रक्षा साझेदारी बढ़ाई

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » प्रसिद्ध मिष्ठान भंडार बीकानेर स्वीट के कारखाने में पायी गई बेजा गंदगी नगर निगम ने लगाया 10 हजार रूपये का जुर्माना

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!